उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे दिवगंत एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर हत्याकांड में पत्नी अपूर्वा शुक्ला तिवारी की गिरफ्तारी के बाद कई बातें सामने आ रही हैं। वहीं, दिल्ली की साकेत कोर्ट ने शुक्रवार को मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी पत्नी अपूर्वा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अपूर्वा पर आरोप है कि उसने पति रोहित शेखर की गला और मुंह दबाकर हत्या कर दी। परिजनों का कहना है कि दोनों का हर दिन झगड़ा होता था। जुलाई में उनके तलाक की प्रकिया भी शुरू होने वाली थी।
रोहित शेखर हत्याकांडः अब पत्नी अपूर्वा के परिजनों ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे, होने वाला था तलाक
इस मामले में हत्या की आरोपी अपूर्वा की मां मंजुला और बहन अपर्णा का कहना है कि दोनों के बीच शादी के दिन से ही सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। ऐसा कोई दिन नहीं बीतता था, जब वह अपनी बहन से बात नहीं करती। बातों के दौरान कई बार वह रो पड़ती थी। छोटी बहन अपर्णा के मुताबिक, सास उज्ज्वला की प्रताड़ना, रोहित की मारपीट और धक्का देने की घटनाएं उसके साथ लगभग रोज होती थी। वह सुखलिया क्षेत्र के एक ज्योतिष के संपर्क में भी थी।
अपूर्वा की मां मंजुला के अनुसार, रोहित सुबह से ही शराब पीने लगता था। नौकरानी कुमकुम से वह शराब की बोतल और सिगरेट मंगवाता। अपूर्वा के रोकने पर उसे भी पीने के लिए कहता। वह अपूर्वा से कहता था कि पीने से पूरा दिन का तनाव दूर हो जाएगा। नींद भी अच्छी आयेगी। अपूर्वा के साथ न बैठने पर रोहित अपनी रिश्ते की भाभी कुमकुम के साथ बैठकर शराब पीता था।
मम्मी-पापा को नहीं बताती थी मारपीट की बातें
परिजनों का कहना है कि अपूर्वा मारपीट और प्रताड़ना से जुड़ी बातें मम्मी-पापा को नहीं बताती थी। दोनों ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीज हैं। मार्च में 28 दिन के लिए वह इंदौर आई तो परिवार को विवाद ज्यादा बढ़ने की जानकारी मिली। तब उसने रोहित से अलग होने के बारे में ज्योतिष से पूछा था। जुलाई में तलाक की प्रक्रिया शुरू होने वाली थी।
समलैंगिक है रोहित का भाई सिद्धार्थ
अपूर्वा की मां मंजुला शुक्ला के मुताबिक, रोहित का भाई सिद्धार्थ समलैंगिक है। एक बार डिफेंस कॉलोनी बंगले में दो युवक आए थे, जो सिद्धार्थ के कमरे में रुके थे। दरवाजा कुछ खुला हुआ था तो अपूर्वा ने तीनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद अपूर्वा ने इस बात की जानकरी पति रोहित को दी थी। इसके बाद रोहित ने भाई सिद्धार्थ को फटकार लगाई थी।
ये भी पढ़ें- हत्या से पहले अपूर्वा ने रोहित शेखर से की थी ये मांग, नहीं माना तो गुस्से में घोंट दिया गला