फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

..तो इस वजह से काशी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ीं प्रियंका, सैम पित्रोदा का खुलासा

Fri, 26 Apr 2019 06:28 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 26 Apr 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019 Sam Pitroda said Priyanka Gandhi's own decision not to contest from Varanasi
प्रियंका गांधी-सैम पित्रोदा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा ने वाराणसी से प्रियंका गांधी के चुनाव नहीं लड़ने को लेकर नई जानकारी दी है। उनका कहना है कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने और नहीं लड़ने का अंतिम निर्णय प्रियंका गांधी पर छोड़ दिया था। प्रियंका गांधी ने सोचा कि उनके पास अभी कई जिम्मेदारियां हैं। ऐसे में एक सीट (वाराणसी) पर ध्यान केंद्रित करने की जगह उनके हाथ में जो काम है उस पर ही फोकस किया जाए।  सैम पित्रोदा का कहना है कि प्रियंका गांधी का ही चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय था।    

Lok sabha chunav 2019 Sam Pitroda said Priyanka Gandhi's own decision not to contest from Varanasi
सैम पित्रोदा - फोटो : PTI

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने शुक्रवार को यह बात कही है। उन्होंने कहा कि बीते पांच साल में देश की दशा बहुत बिगड़ी है। केन्द्र की मोदी सरकार ने झूठे वादे करने के सिवाय कुछ नहीं किया। भारत एक जवान देश है जहां युवाओं के लिए रोजगार सृजित करना बड़ी चुनौती है और कांग्रेस को यह काम करना आता है। उन्होंने कहा- पांच साल में मोदी सरकार ने 100 स्मार्टसिटी बनाने, 10 करोड़ रोजगार देने और काला धन वापस लाने के कई वादे किए। लेकिन जब हम इस सरकार का रिकॉर्ड देखते हैं तो यह स्पष्ट हो जाता है कि बहुत सारे झूठे वादों के अलावा कुछ नहीं हुआ।’

Lok sabha chunav 2019 Sam Pitroda said Priyanka Gandhi's own decision not to contest from Varanasi
नरेंद्र मोदी-सैम पित्रोदा - फोटो : ANI/PTI

सैम पित्रोदा कहा कि देश के सामने इस वक्त बड़ी चुनौती रोजगार सृजित करने की है। कांग्रेस को यह करना आता है। हम जानते हैं कि रोजगार कैसे सृजित हों। हमने आईटी , दूरसंचार, दुग्ध क्रांति , हरित क्रांति और अंतरिक्ष व रक्षा के क्षेत्र में रोजगार पैदा किए हैं। कांग्रेस पार्टी जानती है कि रोजगार कैसे पैदा किए जाते हैं। देश के सामने बड़ा मुद्दा रोजगार का है। हमारा देश जवान है। यहां 60 करोड़ लोग 35 साल से कम आयु  के हैं। हमें पांच साल में कम से कम 10 करोड़ रोजगार पैदा करने होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019 Sam Pitroda said Priyanka Gandhi's own decision not to contest from Varanasi
सैम पित्रोदा - फोटो : ANI
पित्रोदा ने कहा कि बीते पांच साल में एक भी नया रोजगार सृजित नहीं हुआ बल्कि जो रोजगार थे उनमें से भी 50 लाख रोजगार कम हो गए। लोगों से झूठ बोला गया है। मेरे विचार में तो लोकतंत्र को हाइजैक कर लिया गया है। आजादी पर अंकुश लगा। बहुत कम ही लोग बोल पा रहे हैं। सच को वह जगह नहीं मिली जो मिलनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस की न्यूनतम आय 'न्याय' योजना को सबसे महत्वपूर्ण बताया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed