खबरें फटाफटः एक क्लिक में पढ़ें पांच बड़ी खबरें
बजट 2017: किसानों और आम आदमी पर हो सकती है नजरे इनायत
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को संसद में वर्ष 2016-17 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। हालांकि आगामी बजट के बारे में तो कुछ नहीं कहा गया लेकिन इसमें कुछ ऐसे तथ्यों को जरूर शामिल किया गया है, जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि इन्हें वर्ष 2017-18 के बजट में शामिल किया जा सकता है।
आम बजट के साथ रेल बजट: विजन 2019 को ही रफ्तार देगा रेलवे
पहली बार आम बजट के साथ रेल बजट पेश होने के कारण रेलवे की योजनाओं से अवगत होने का मौका आम लोगों को नहीं मिल सकेगा। परंपरागत तरीके से रेलवे मंत्रालय भी अपने योजनाओं को बजट के बाद जानकारी नहीं दे पाएगा।
राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान दिल का दौरा पड़ने वाले सांसद की मौत
संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती सांसद और पूर्व विदेश राज्यमंत्री ई. अहमद की देर रात मौत हो गई।
हाफिज पर भारत ने कहा, दिखावा नहीं भरोसेमंद कार्रवाई हो तो बने बात
आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के मुखिया हाफिज सईद को उसके ही घर में नजरबंद किए जाने के बावजूद भारत पाकिस्तान की इस कार्रवाई को खास तवज्जो नहीं दे रहा है। भारत ने कहा है कि हाफिज को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1267 के प्रावधानों के दायरे में लाना चाहिए।