पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने यह बात स्वीकार कर ली है कि उनका अंतरराष्ट्रीय करियर अब खत्म हो चुका है। बोर्ड के साथ हुई तकरार के बाद विदाई मैच खेलने का आखिरी मौका भी उनके हाथ से जा चुका है। लेकिन वह फिलहाल क्रिकेट को अलविदा नहीं कहने जा रहे हैं।
फ्रीलांस क्रिकेटर बनना चाहता है यह पाकिस्तानी खिलाड़ी
अफरीदी ने कहा है कि वह अब फ्रीलांस क्रिकेटर बनना चाहते हैं और विभिन्न देशों की क्रिकेट लीग का हिस्सा बनकर उन लीग्स में खेलने का लुत्फ उठाना चाहते हैं।
फ्रीलांस क्रिकेटर बनना चाहता है यह पाकिस्तानी खिलाड़ी
अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में अफरीदी ने कराची विश्वविद्यालय परिसर में एक कार्यक्रम के दौरान अफरीदी ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि मैं जितनी क्रिकेट खेलना चाहता था खेल चुका हूं और अब मैं लीग में खेलने पर ध्यान लगाना चाहता हूं।
फ्रीलांस क्रिकेटर बनना चाहता है यह पाकिस्तानी खिलाड़ी
4 of 5
शाहिद अफरीदी
- फोटो : getty
अफरीदी लगभग 37 साल के होने वाले हैं। उन्होंने पाकिस्तान की ओर से 27 टेस्ट, 398 वनडे और 98 टी-20 मैच खेले हैं। वनडे में उन्होंने 8064 रन बनाने के साथ-साथ 395 विकेट लिए हैं। जिसमें 6 शतक और 39 अर्धशतक शामिल हैं। अफरीदी ने 98 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1405 रन बनाए हैं। वहीं 97 विकेट भी हासिल किए हैं।
फ्रीलांस क्रिकेटर बनना चाहता है यह पाकिस्तानी खिलाड़ी
5 of 5
शाहिद अफरीदी
- फोटो : getty
शाहिद इससे पहले भी विश्व की कई क्रिकेट लीग्स में खेलते नजर आए हैं। वह आईपीएल में डेक्केन चार्जर, बिग बैश में मेलबर्न रेनेग्ड्स और कैरेबियन प्रीमियर लीग में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रिओट्स के लिए खेल चुके हैं।