सांसद और कांग्रेस महासचिव
मधुसूदन मिस्त्री के बेटे परीक्षित मिस्त्री की मौत के बाद
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को उनके गांधीनगर आवास पहुंचे।
पढ़ें- महिला लेक्चरर की आपबीती सुनने के बाद भावुक हुए राहुल गांधी, लगाया गले
मधुसूदन मिस्त्री के बेटे परीक्षित की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को गांधीनगर में किया गया। आपको बता दें कि इस समय मधुसूदन मिस्त्री राहुल गांधी के साथ गुजरात चुनाव को लेकर रणनीति बनाने में लगे हुए थे। सांसद मधुसूदन मिस्त्री राहुल गांधी के खास सिपहसलारों में से एक हैं।
2 of 9
राहुल गांधी, माधव सोलंकी
- फोटो : PTI
इस दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भरतसिंह सोलंकी के पिता माधव सिंह सोलंकी से भी मुलाकात की।
राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया जिसमें वह बच्चों संग सेल्फी लेते नजर आए।
राहुल गांधी जिला गांधीनगर के देहगाम भी गए जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
5 of 9
rahul gandhi. madhusudan mistry
- फोटो : PTI
सांसद मधुसूदन मिस्त्री को संभालते राहुल गांधी।