लंबे अरसे के बाद भारतीय वायु सेना के बेड़े में विदेश से कोई लड़ाकू विमान शामिल होने जा रहा है। पांच राफेल विमानों ने फ्रांस से उड़ान भर चुकी है और बुधवार तक वो भारत की धरती पर लैंड भी कर जाएंगे।
भारत की हवाई ताकत को कई गुना बढ़ाने वाले इन विमानों को हमारी वायु सेना के 12 जांबाज पायलट ही उड़ाकर ला रहे हैं। सोमवार सुबह फ्रांस से रवाना हुए ये पायलट दो दिन का लंबा सफर तय करेंगे। करीब 7000 किलोमीटर लंबे सफर के दौरान विमान रास्ते में आबूधाबी रुकेंगे। फिर मंगलवार को वहां से भारत के लिए रवाना होंगे। इस दौरान दो बार हवा में ही ईंधन भी भरा जाएगा। सोमवार को फ्रांसीसी कंपनी, भारतीय दूतावास और वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच इन जांबाज पायलटों ने कमान संभाली और पूरे जोश के साथ उड़ान भरी। भारतीय राजदूत जावेद अशरफ ने इन पायलटों से मुलाकात कर इन्हें पहली उड़ान के लिए बधाई भी दी।
राफेल विमान उड़ाने के लिए खास ट्रेनिंग
2 of 6
वायुसेना के पायलट ला रहे राफेल
- फोटो : फ्रांस में भारतीय दूतावास
राफेल जेट उड़ाने के लिए भारतीय वायुसेना के पायलटों को खासतौर से ट्रेनिंग दी गई हैं। फ्रांसीसी कंपनी द्वारा कई समूहों में भारतीय पायलटों को ट्रेनिंग दी जा रही है। साल 2018 में इस खास ट्रेनिंग के लिए एक फाइटर पायलट, एक इंजीनियर और चार तकनीकी विशेषज्ञों को पहले ग्रुप में चुना गया था। यह ट्रेनिंग कार्यक्रम वर्तमान में भी चल रहा है। इसके लिए अभी 5 राफेल विमानों को फ्रांस में ही रखा गया है ताकि पायलटों को ट्रेनिंग दी जा सके।
मास्क में दिखे वायु सेना के पायलट
3 of 6
मास्क पहने दिखे पायलट
- फोटो : फ्रांस में भारतीय दूतावास
कोरोना वायरस की वजह से वायु सेना के पायलट भी मास्क पहनकर सतर्कता बरतते हुए दिखाई दिए। फ्रांस में भारतीय दूतावास ने इन पायलटों की तस्वीरें जारी की हैं।
विमानों पर लिखे हैं खास नाम
4 of 6
विमानों पर लिखे हैं खास नाम
- फोटो : फ्रांस में भारतीय दूतावास
ऐसा नहीं है कि ये सभी पांचों विमान एक जैसे हैं। इनमें से कुछ सिंगल सिटर तो कुछ डबल सिटर हैं। दो सीट वाले विमान पर वर्तमान वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया के नाम के अक्षर 'RB' अंकित हैं क्योंकि विमान खरीद में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी । जबकि एक सीट वाले विमान में पूर्व वायुसेना प्रमुख बीरेंद्र सिंह धनोआ के नाम के अक्षर अंकित हैं।
अन्य विमान कब भारत आएंगे
5 of 6
Rafale Jet
- फोटो : दसां एविएशन
फ्रांसीसी कंपनी दसाल्ट ने 10 राफेल विमान अभी दिए हैं। इनमें से पांच फ्रांस में ही हैं, जिन पर वायुसेना के पायलट ट्रेनिंग लेंगे। भारतीय दूतावास के मुताबिक यह ट्रेनिंग कार्यक्रम अभी नौ महीने और चलेगा। सभी 36 विमानों की डिलीवरी 2021 के अंत तक हो जाएगी।