{"_id":"5f1ec330089db46edd27e947","slug":"rafale-jets-news-in-hindi-these-pilots-are-flying-rafale-fighter-aircraft-what-happens-next","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वायुसेना के ये जांबाज उड़ाकर ला रहे राफेल, फ्रांस में जाकर ली थी खास ट्रेनिंग, जानें अब आगे क्या ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वायुसेना के ये जांबाज उड़ाकर ला रहे राफेल, फ्रांस में जाकर ली थी खास ट्रेनिंग, जानें अब आगे क्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित कुमार
Updated Wed, 29 Jul 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Rafale Jets
- फोटो : दसां एविएशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लंबे अरसे के बाद भारतीय वायु सेना के बेड़े में विदेश से कोई लड़ाकू विमान शामिल होने जा रहा है। पांच राफेल विमानों ने फ्रांस से उड़ान भर चुकी है और बुधवार तक वो भारत की धरती पर लैंड भी कर जाएंगे।
भारत की हवाई ताकत को कई गुना बढ़ाने वाले इन विमानों को हमारी वायु सेना के 12 जांबाज पायलट ही उड़ाकर ला रहे हैं। सोमवार सुबह फ्रांस से रवाना हुए ये पायलट दो दिन का लंबा सफर तय करेंगे। करीब 7000 किलोमीटर लंबे सफर के दौरान विमान रास्ते में आबूधाबी रुकेंगे। फिर मंगलवार को वहां से भारत के लिए रवाना होंगे। इस दौरान दो बार हवा में ही ईंधन भी भरा जाएगा। सोमवार को फ्रांसीसी कंपनी, भारतीय दूतावास और वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच इन जांबाज पायलटों ने कमान संभाली और पूरे जोश के साथ उड़ान भरी। भारतीय राजदूत जावेद अशरफ ने इन पायलटों से मुलाकात कर इन्हें पहली उड़ान के लिए बधाई भी दी।
राफेल विमान उड़ाने के लिए खास ट्रेनिंग
2 of 6
वायुसेना के पायलट ला रहे राफेल
- फोटो : फ्रांस में भारतीय दूतावास
राफेल जेट उड़ाने के लिए भारतीय वायुसेना के पायलटों को खासतौर से ट्रेनिंग दी गई हैं। फ्रांसीसी कंपनी द्वारा कई समूहों में भारतीय पायलटों को ट्रेनिंग दी जा रही है। साल 2018 में इस खास ट्रेनिंग के लिए एक फाइटर पायलट, एक इंजीनियर और चार तकनीकी विशेषज्ञों को पहले ग्रुप में चुना गया था। यह ट्रेनिंग कार्यक्रम वर्तमान में भी चल रहा है। इसके लिए अभी 5 राफेल विमानों को फ्रांस में ही रखा गया है ताकि पायलटों को ट्रेनिंग दी जा सके।
मास्क में दिखे वायु सेना के पायलट
3 of 6
मास्क पहने दिखे पायलट
- फोटो : फ्रांस में भारतीय दूतावास
कोरोना वायरस की वजह से वायु सेना के पायलट भी मास्क पहनकर सतर्कता बरतते हुए दिखाई दिए। फ्रांस में भारतीय दूतावास ने इन पायलटों की तस्वीरें जारी की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विमानों पर लिखे हैं खास नाम
4 of 6
विमानों पर लिखे हैं खास नाम
- फोटो : फ्रांस में भारतीय दूतावास
ऐसा नहीं है कि ये सभी पांचों विमान एक जैसे हैं। इनमें से कुछ सिंगल सिटर तो कुछ डबल सिटर हैं। दो सीट वाले विमान पर वर्तमान वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया के नाम के अक्षर 'RB' अंकित हैं क्योंकि विमान खरीद में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी । जबकि एक सीट वाले विमान में पूर्व वायुसेना प्रमुख बीरेंद्र सिंह धनोआ के नाम के अक्षर अंकित हैं।
विज्ञापन
अन्य विमान कब भारत आएंगे
5 of 6
Rafale Jet
- फोटो : दसां एविएशन
फ्रांसीसी कंपनी दसाल्ट ने 10 राफेल विमान अभी दिए हैं। इनमें से पांच फ्रांस में ही हैं, जिन पर वायुसेना के पायलट ट्रेनिंग लेंगे। भारतीय दूतावास के मुताबिक यह ट्रेनिंग कार्यक्रम अभी नौ महीने और चलेगा। सभी 36 विमानों की डिलीवरी 2021 के अंत तक हो जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।