कैप्टन अमरिंदर सिंह
पंजाब में कांग्रेस के सीएम पद के उम्मीदवार कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब की दो विधानसभा सीटों पटियाला की शहरी सीट और बठिंडा की लांबी सीट से चुनाव लड़ रहे थे। इन सीटों पर अमरिंदर सिंह के सामने पार्टी के भरोसे समेत खुद की राजनीतिक साख को कायम रखने का प्रेशर था। पटियाला शहरी में उन्होंने अकाली दल के जनरल जेजे सिंह को हराया। हालांकि लांबी में वे प्रकाश सिंह बादल से हार गए।
पंजाब विधानसभा चुनाव 2017: इन प्रत्याशियों को मिली जीत
सुखबीर बादल
जलालाबाद में सुखबीर का मुकाबला कांग्रेस के रवनीत बिट्टू और आप के भगवंत मान से था और इस सीट पर उन्होंने जीत दर्ज की।
पंजाब विधानसभा चुनाव 2017: इन प्रत्याशियों को मिली जीत
भगवंत मान
आम आदमी पार्टी के पंजाब में बड़े चेहरे भगवंत मान जलालाबाद सीट से चुनाव लड़ रहे थे इस सीट पर उनके खिलाफ सुखबीर सिंह बादल थे, लेकिन सुखबीर सिंह जीते तो वहीं भगवंत मान हार गए हैं।
पंजाब विधानसभा चुनाव 2017: इन प्रत्याशियों को मिली जीत
पूर्व सीएम रजिंदर कौर भट्ठल
ये दोनों सीटें जीतने के लिए अकाली दल ने पूरी ताकत लगा दी थी। वहीं पूर्व सीएम रजिंदर कौर भट्ठल भी इस बार लहरागागा में घिरी नजर आईं। उनका मुकाबला वित्तमंत्री परमिंदर ढींढसा से था लेकिन वो भी हार गईं।
पंजाब विधानसभा चुनाव 2017: इन प्रत्याशियों को मिली जीत
नवजोत सिद्धू
अमृतसर ईस्ट से नवजोत सिद्धू का सेलिब्रिटी स्टेटस उनके द्वारा हलके में वक्त न दे पाने को बराबर कर देता है। उनकी जीत के लिए पूरी कांग्रेस जुटी थी। नतीजा सामने है, वो जीत गए हैं।