फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नतीजों में भले ही गए हार, मगर बड़ा अनोखा था इनका प्रचार

Wed, 15 Mar 2017 08:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर Updated Wed, 15 Mar 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
UP Election 2017: Meet the amazing candidates
- फोटो : Amar Ujala
यूपी चुनाव के लिए नामांकन के दौरान कुछ प्रत्याशियों ने नामांकन किया। कहीं मुर्दा चुनाव के लिए पर्चा दाखिल करने पहुंचा तो कहीं प्रत्याशी अपनी मूंछों पर ताव देते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा। इस तरह से कई प्रत्याशियों ने अनोखे पैंतरे आजमाएं। जानें इन सभी प्रत्याशियों के बारे में:


वाराणसी का जिला मुख्यालय में अचानक कुर्ता-पायजामा और सदरी में एक शख्स आता दिखाई दिया। इस शख्स को देखकर कई लोग हक्के-बक्के रह गए। वहां मौजूद कुछ लोगों को लगा कि पीएम मोदी आ गए। अपनी जिज्ञासा शांत करने के लिए कई लोग उनके पास पहुंच गए। नजदीक जाने पर पता चला कि ये पीएम मोदी नहीं बल्कि उनके हमशक्ल अभिनंदन पाठक हैं। लोगों ने उन्हें घेर सेल्फी भी खिंचाई। पाठक ने बताया कि वह अपने दोस्त के लिए प्रचार करने यहां आए हैं।
 

मिलिए उत्तर प्रदेश के अजब-गजब प्रत्याशियों से

UP Election 2017: Meet the amazing candidates
- फोटो : Amar Ujala
वाराणसी के कचहरी परिसर में एक 'मुर्दा' नामांकन करने पहुंचा। खुद को जिंदा साबित करने के लिए गले में ‘मैं जिंदा हूं’ की तख्ती लटकाए करीब दस साल तक संघर्ष करने वाले संतोष मूरत सिंह ने शिवपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन किया। वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र निवासी संतोष मूरत वर्षों पूर्व घर बार छोड़ कर मुंबई चले गए थे। मुंबई में वह फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर के घर खाना बनाने का काम करते थे। उनके मुंबई रहने के दौरान ही गांव के लोगों ने उन्हें राजस्व संबंधी कागजात में मृत दिखाकर उनकी जमीन हड़प ली। इसके बाद से ही वो खुद को जिंदा साबित करने में जुटे हैं।

मिलिए उत्तर प्रदेश के अजब-गजब प्रत्याशियों से

UP Election 2017: Meet the amazing candidates
- फोटो : Amar Ujala
आजमगढ़ की सगड़ी विधानसभा क्षेत्र से घोषित पूर्व भाजपा प्रत्याशी गोपाल निषाद जब नामांकन करने पहुंचे तो अर्थी पर बैठकर रोटियों की माला पहने और हाथों में कटोरा लिए थे। जिससे वह आकर्षण का केंद्र बने। फूलन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल निषाद को पहले भाजपा ने सगड़ी से प्रत्याशी घोषित किया था लेकिन कुछ बाद ही उनका टिकट काटकर देवेंद्र सिंह को दे दिया गया। इसी के विरोध में गोपाल निषाद ने निर्दलीय ताल ठोंक दी और इस अंदाज में नामांकन करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलिए उत्तर प्रदेश के अजब-गजब प्रत्याशियों से

UP Election 2017: Meet the amazing candidates
- फोटो : Amar Ujala
बनारस में नामांकन पत्र खरीदने और दाखिल करने के दूसरे दिन एक 'खास' प्रत्याशी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। अपनी मूंछों पर ताव देते कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे राका गुरु। राका गुरु पिंडरा विधानसभा सीट से प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन

मिलिए उत्तर प्रदेश के अजब-गजब प्रत्याशियों से

UP Election 2017: Meet the amazing candidates
- फोटो : Amar Ujala
वर्ष 2008 में आई बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म गजनी में भूलने की बीमारी से पीड़ित सुपर स्टार आमिर खान अपने पूरे शरीर में टैटू बनवा लेते हैं। आमिर खान की तरह बनारस के विनोद जायसवाल ने भी एक खास मकसद से अपने पूरे शरीर पर टैटू बनवा रखा है। पिछले 25 सालों से समाजवादी पार्टी के सदस्य विनोद एक बार फिर अखिलेश भईया को सीएम बनते देखना चाहते थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed