प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय भूटान दौरे पर थे। उन्होंने 22 और 23 मार्च को भूटान की यात्रा की थी। इस दौरान भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने लिंगकाना पैलेस में पीएम मोदी की मेजबानी की थी। उन्होंने पीएम मोदी के लिए एक निजी रात्रिभोज का आयोजन किया था। इस दौरान पीएम मोदी ने राजकुमारों के साथ शानदार पल साझा किए।
2 of 5
PM Modi Bhutan Visit
- फोटो : ANI
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भूटान की दो दिवसीय राजकीय यात्रा शनिवार को संपन्न की थी। इस दौरान उन्होंने थिम्पू को विकास कार्यों में भारत के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और उसे अगले पांच साल में 10,000 करोड़ रुपये की सहायता मुहैया करने का संकल्प लिया। पीएम मोदी ने भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे के साथ थिम्पू में भारत के सहयोग से निर्मित महिलाओं और बच्चों के लिए एक आधुनिक अस्पताल का उद्घाटन भी किया था।
यात्रा संपन्न के दौरान भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के साथ ही प्रधानमंत्री टोबगे पारो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी को विदा करने आए। पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली के लिए प्रस्थान करते समय मुझे विदा करने के लिए महामहिम भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के हवाई अड्डे पर आने से मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह भूटान की बहुत खास यात्रा रही। मुझे भूटान नरेश, प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे तथा भूटान के अन्य विशिष्ट लोगों से मुलाकात करने का अवसर मिला। मैं ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ से मुझे सम्मानित करने के लिए आभारी हूं।
भूटान के प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि हमारे यहां आने के लिए मेरे भाई प्रधानमंत्री मोदी का बहुत-बहुत धन्यवाद। न तो उनका व्यस्त कार्यक्रम, न ही खराब मौसम उन्हें हमारे देश की यात्रा करने के अपने वादे को पूरा करने से रोक सका। यह जरूर ही मोदी की गारंटी लगती है!
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी को शुक्रवार को भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ से सम्मानित किया गया था। यह सम्मान पाने वाले वह अन्य देश (भूटान से बाहर) के पहले शासनाध्यक्ष हैं।