फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2024: हार्दिक पांड्या भी नहीं करा सके मुंबई की जीत से शुरुआत, जानें कब से पहला मैच हार रही है मुंबई

Mon, 25 Mar 2024 02:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 25 Mar 2024 02:43 PM IST
सार

मुंबई इंडियंस ने आखिरी बार 2012 में आईपीएल का शुरुआती मैच जीता था और तब से लेकर अबतक टीम शुरुआती मैच में हारने के तिलस्म को नहीं तोड़ सकी है। यहां तक कि टीम के नए कप्तान हार्दिक पांड्या भी मुंबई की जीत से शुरुआत कराने में नाकाम रहे।

विज्ञापन
IPL 2024: Mumbai vs Gujrat titans MI have lost first match of an IPL session since 2013
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL
मुंबई इंडियंस की आईपीएल में एक बार फिर शुरुआत हार के साथ हुई है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को शुभमन गिल की अगुआई वाले गुजरात टाइटंस ने छह रन से हराया। यह लगातार 12वीं बार है जब पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को किसी आईपीएल सीजन के पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई इंडियंस ने आखिरी बार 2012 में आईपीएल का शुरुआती मैच जीता था और तब से लेकर अबतक टीम शुरुआती मैच में हारने के तिलस्म को नहीं तोड़ सकी है। यहां तक कि टीम के नए कप्तान हार्दिक पांड्या भी मुंबई की जीत से शुरुआत कराने में नाकाम रहे। 
IPL 2024: Mumbai vs Gujrat titans MI have lost first match of an IPL session since 2013
हार्दिक और रोहित - फोटो : IPL
कब टूटेगा शुरुआती मैच में हारने का सिलसिला?
मुंबई इंडियंस के लिए सीजन का पहला मैच अच्छा नहीं रहता है। टीम की कमान जब हरभजन सिंह के हाथों में थी तब भी मुंबई को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। शॉन पोलाक को भी बतौर कप्तान सीजन के पहले मैच में हार मिली थी। रिकी पोंटिंग भी टीम को अपनी कप्तानी में जीत नहीं दिला पाए थे। हालांकि रोहित शर्मा ने कप्तान के रूप में मुंबई इंडियंस के लिए पहला मुकाबला जीता था। वहीं, सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में भी मुंबई इंडियंस को सीजन के पहले मैच जीत मिली थी।
IPL 2024: Mumbai vs Gujrat titans MI have lost first match of an IPL session since 2013
जसप्रीत बुमराह - फोटो : IPL
मुंबई इंडियंस के लिए 150 से अधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने बुमराह
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के लिए 150 से अधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे आगे सिर्फ लसिथ मलिंगा हैं जिन्होंने मुंबई के लिए 195 विकेट लिए हैं। बुमराह मुंबई फ्रेंचाइजी के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं। बुमराह अबतक 151 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह 147 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। मलिंगा, बुमराह और हरभजन में से सिर्फ बुमराह ही फिलहाल सक्रिय खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2024: Mumbai vs Gujrat titans MI have lost first match of an IPL session since 2013
जसप्रीत बुमराह - फोटो : IPL
मुंबई के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
गेंदबाज विकेट
लसिथ मलिंगा 195
जसप्रीत बुमराह 151
हरभजन सिंह 147
कीरोन पोलार्ड 79
मिचेल मैक्लेनाघन 71
विज्ञापन
IPL 2024: Mumbai vs Gujrat titans MI have lost first match of an IPL session since 2013
मोहित शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
मोहित ने मुंबई के खिलाफ लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में बेहतर प्रदर्शन कर गुजरात के गेंदबाज मोहित शर्मा ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। मोहित ने चार ओवर में 32 रन देकर दो विकेट लिए थे। मोहित अबतक मुंबई के खिलाफ 33 विकेट ले चुके हैं और इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। मोहित के साथ ड्वेन ब्रावो ने भी मुंबई के लिए इतने ही विकेट लिए हैं, लेकिन ब्रावो अब क्रिकेट में सक्रिय नहीं है। ऐसे में मोहित के पास उनसे आगे निकलने का अवसर है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed