{"_id":"574607784f1c1bdb426909da","slug":"pm-modi-s-vikas-parv-railly-in-saharanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में आज बताएंगे पीएम मोदी, दो साल में क्या-क्या किया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सहारनपुर में आज बताएंगे पीएम मोदी, दो साल में क्या-क्या किया
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 26 May 2016 09:00 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
केंद्र सरकार के दो साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को विकास पर्व महारैली को संबोधित करेंगे। रैली में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर कॉसमॉस ग्रीन सिटी में सुरक्षा पुख्ता रखने की योजना तैयार कर ली गई है। बुधवार को एसपीजी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने रैली स्थल, मंच और आसपास की जगहों का जायजा लिया। इसके अलावा एसपीजी, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने देर रात तक बैठक कर सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है।
Trending Videos
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
दिल्ली रोड स्थित रैली स्थल पर पीएम के मंच से लेकर मैदान और हेलीपैड आदि को दुरुस्त कर लिया गया है। देर शाम आईजी एसपीजी वीके जेठवा के नेतृत्व में आईजी जोन, डीआईजी एसपीजी, मंडलायुक्त, डीएम, डीआईजी और एसएसपी अमले के साथ बुधवार की देर शाम रैली स्थल पर डटे रहे। वहां उन्होंने आने वाली भीड़ और उसे मैनेज करने के उपाय पर चर्चा की। रैली के दौरान मंच से 200 मीटर का दायरा आम आदमी के लिए सील रहेगा। केवल वीपीआईपी ही उस दायरे में एंट्री कर सकेंगे, मगर उससे पहले उन्हें भी तलाशी प्रक्रिया से गुजरना होगा।
Vikas Parv Railly in Saharanpur 3
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
रैली स्थल पर जाने के लिए रास्ते तो दो हैं, मगर मैदान पर आम आदमी की एंट्री के लिए 30 डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) लगाई जाएंगी, जिनसे होकर ही कोई भी व्यक्ति रैली स्थल पर जा सकेगा। वीवीआईपी के लिए दो गेट बनाए गए हैं, जिन पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगे होंगे। किसी भी अप्रिय घटना के लिए आपातकालीन और सुरक्षित गेट बनाए गए हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर खोला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 मई दिल्ली रोड स्थित कॉसमॉस ग्रीन सिटी में विकास पर्व महारैली को संबोधित करेंगे। वह दिल्ली से हवाई जहाज द्वारा सरसावा एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से रैली स्थल पर पहुंचेंगे। विकास पर्व रैली को वह पूरे 80 मिनट यानी एक घंटा 20 मिनट देंगे। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी की रैली को यूपी के मिशन-2017 का शंखनाद माना जा रहा है। विकास पर्व महारैली को लेकर देर रात प्रशासन ने सुरक्षा और अन्य तैयारियां चाक-चौबंद कर दी थी।
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
केंद्र सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर उत्तर प्रदेश की सियासी जमीन को मजबूत करने के लिए पीएम मोदी बृहस्पतिवार को सहारनपुर में रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 मई की अपराह्न तीन बजकर 45 मिनट पर दिल्ली एयरपोर्ट से हवाई जहाज में रवाना होंगे। उनका हवाई जहाज सरसावा एयरफोर्स स्टेशन पर चार बजकर 25 मिनट पर लैंड करेगा। चार बजकर 30 मिनट पर वह हेलीकॉप्टर से दिल्ली रोड स्थित कोसमोस मैदान पर बने रैली स्थल के लिए रवाना होंगे, जो चार बजकर 50 मिनट पर रैली स्थल के पास बने हैलीपेड पर लैंड करेंगे।