देश की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया है। मुंबई के विले पार्ले सेवा समाज शवदाह गृह में उनके का दाह-संस्कार हुआ। उनके पति बोनी कपूर ने उन्हें मुखाग्नि दी। पूरा देश भारी दिल और नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। दुबई में एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने गईं 54 वर्षीय श्रीदेवी का देहांत 24 फरवरी को हुआ था। पद्मश्री से सम्मानित श्रीदेवी का असली नाम श्री अम्मा यांगर अय्यपन था। उन्हें चांदनी, लम्हे, मिस्टर इंडिया, चालबाज, नगीना, सदमा जैसी हिट हिंदी फिल्मों के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
श्रीदेवी के घर के बाहर लोगों का कल से ही तांता लगा हुआ था। लोगों ने उनके पोस्टर लगाए हुए थे। हर कोई उनके अंतिम दर्शन करना चाहता था।
श्रीदेवी के अंतिम दर्शन करने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी अपनी बेटी ऐशा देओल साथ पहुंची।
श्रीदेवी के अंतिम दर्शन करने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन अपनी बहू ऐश्वर्य राय बच्चन के साथ पहुंची।
श्रीदेवी के अंतिम दर्शन करने के लिए लाखों लोग पहुंचे। हर कोई व्यक्ति उनके अंतिम दर्शन करना चाहता था।