Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
People were shocked to see the injured and dead bodies in Ahmedabad Plane Crash, see pictures of accident
{"_id":"684b62e4c1cd5de794030dfa","slug":"people-were-shocked-to-see-the-injured-and-dead-bodies-in-ahmedabad-plane-crash-see-pictures-of-accident-2025-06-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: घायलों और शवों को देखकर दहला दिल, सीट बेल्ट तक चिपकी...इतनी बुरी तरह झुलसे कि पहचान करना भी मुश्किल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खौफनाक: घायलों और शवों को देखकर दहला दिल, सीट बेल्ट तक चिपकी...इतनी बुरी तरह झुलसे कि पहचान करना भी मुश्किल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शिव शुक्ला
Updated Fri, 13 Jun 2025 04:59 AM IST
सार
लंदन के लिए उड़ान भरते समय यात्रियों ने सोचा भी नहीं होगा कि यह उनकी जिंदगी का अंतिम दिन है। विमान हादसे के बाद हर तरफ चीख-पुकार मची थी। आसमान में धुएं के गुबार के नीचे बचावकर्मियों के सामने शवों के अवशेषों को एकत्र करने की चुनौती थी। आग का गोला बनकर गिरे विमान ने कई परिवारों की खुशियां और सपनों को निगल लिया। हादसे से हर कोई स्तब्ध है। देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
1 of 6
अहमदाबाद विमान हादसे के बाद घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य
- फोटो : एएनआई/ सीआईएसएफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
विमान हादसे के बाद अस्पताल पहुंचाए गए शवों और घायलों को देखकर हर किसी का दिल दहल गया। शरीर इतनी बुरी तरह झुलसे हुए थे कि पहचान करना भी मुश्किल है। यात्रियों ने जो सीट बेल्ट बांध रखी थी, वह जलकर उनके शरीर से चिपकी रह गई। भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सड़कों पर शव बिखरे पड़े थे। ज्यादातर शव बुरी तरह से झुलस गए।
2 of 6
अहमदाबाद में विमान हादसा।
- फोटो : पीटीआई
किडनी रोग एवं अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. प्रांजल मोदी ने बताया कि बेहोशी में अस्पताल लाए गए लोग गंभीर रूप से जले हुए हैं। अभी यह बता पाना मुश्किल है कि जो बचे हैं, वे विमान में सवार थे या वहां मौजूद थे। डॉ. मोदी ने कहा, फिलहाल हमारी प्राथमिकता गंभीर रूप से घायल लोगों की जान बचाने की है।
3 of 6
अहमदाबाद में विमान हादसा।
- फोटो : पीटीआई
अपनों को विदा करने आए, कर रहे थे सलामती की दुआ
विमान में कई ऐसे यात्री भी थे, जो आणंद और अन्य जिलों से आए थे। उनके परिजन उन्हें खुशी-खुशी विदा करने के लिए एयरपोर्ट तक साथ आए थे। हादसे के बाद ये सभी अपनों की सलामती की दुआ कर रहे थे। पर, नियति ने उन्हें अपनों से दूर कर दिया। अस्पताल के बाहर अहमदाबाद की उद्यमी तृप्ति सोनी के भाई स्वप्निल सोनी, पत्नी योगा और भाभी अल्पा उड़ान में सवार थे। स्वप्निल अपने भाई से मिलने लंदन जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अहमदाबाद विमान हादसा
- फोटो : PTI
एंबुलेंस कम पड़ीं तो ठेले-स्ट्रेचर के साथ कंधों पर लादकर अस्पताल पहुंचाए शव
हादसे की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने कुछ एंबुलेंस मौके पर भेजीं, पर एंबुलेंस कम पड़ गईं और शवों को ठेले, स्ट्रेचर के साथ कंधे पर लादकर ले जाया गया। हादसे के बाद चारों तरफ चीख पुकार मची रही। अधिकारियों ने बताया कि शुरू में हादसे की भयावहता का अंदाजा नहीं था। पहले अहमदाबाद से एंबुलेंस भेजी गईं, लेकिन कम पड़ने पर वडोदरा से भी 50 एंबुलेंस मंगाई गईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, अस्पताल में स्ट्रेचर कम पड़ गए, इसलिए हाथ ठेले से कुछ शव अस्पताल ले जाए गए।
अहमदाबाद विमान हादसे में मृतकों के परिजन।
- फोटो : पीटीआई
जलकर क्षत-विक्षत हो चुके थे शव
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, धमाका इतना खौफनाक था कि घटनास्थल से 100 से 200 मीटर दूर तक लाशें बिखरी दिखीं। ज्यादातर शव पूरी तरह जले थे और क्षत-विक्षत हो चुके थे। कुछ लोग सड़क पर पड़ी एक महिला के कटे सिर का वीडियो बनाते दिखे। इसमें किसी का पैर तो किसी का हाथ मिला। कुछ शवों के बहुत मामूली अवशेष मिले, जिन्हें जोड़कर स्ट्रेचर पर ले जाया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।