फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ahmedabad Plane Crash: US expert says plane parts did not seem properly configured

Ahmedabad Plane Crash: अमेरिकी विशेषज्ञ का बड़ा दावा- विमान की उड़ान के लिए सही ढंग से नहीं हुई थी तैयारी

Thu, 12 Jun 2025 10:03 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 12 Jun 2025 10:03 PM IST
सार

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे को लेकर अमेरिकी विशेषज्ञ में बड़ा दावा किया है। अमेरिकी विशेषज्ञ के मुताबिक- विमान की उड़ान के लिए तैयारी सही ढंग से नहीं हुई थी।उनका कहना है कि हादसे में शामिल बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर शायद उड़ान के लिए सही ढंग से कॉन्फिगर नहीं किया गया था। 

विज्ञापन
Ahmedabad Plane Crash: US expert says plane parts did not seem properly configured
अहमदाबाद विमान हादसा - फोटो : PTI

विस्तार

अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के विमान हादसे को लेकर अमेरिकी विमानन विशेषज्ञों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि हादसे में शामिल बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर शायद उड़ान के लिए सही ढंग से कॉन्फिगर नहीं किया गया था। शुरुआती नजर में यह हादसा काफी अचंभित करने वाला लग रहा है। यह विमान एयर इंडिया की फ्लाइट थी, जो लंदन जा रही थी। इसमें 240 से ज्यादा लोग सवार थे। यह विमान अहमदाबाद से उड़ान भर रहा था, तभी टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक, यह पहली बार है जब 2009 से सेवा में आए बोइंग ड्रीमलाइनर विमान का इस तरह का हादसा हुआ है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Ahmedabad Plane Crash Photos: हादसे के बाद विचलित कर रहा मंजर, देखिए एअर इंडिया विमान हादसे की भयावह तस्वीरें
विज्ञापन


अमेरिकी विशेषज्ञ ने क्या जताई आशंका?
वॉशिंगटन डीसी में मौजूद 'सेफ्टी ऑपरेटिंग सिस्टम्स' के सीईओ और विमानन सुरक्षा सलाहकार जॉन एम. कॉक्स ने कहा कि यह जांच का विषय होगा कि क्या विमान उड़ान भरने के लिए ठीक से तैयार किया गया था। कॉक्स के मुताबिक, उड़ान की धुंधली तस्वीरों में विमान की नाक ऊपर की ओर जाती दिखती है, लेकिन विमान ऊंचाई नहीं ले पा रहा - जिससे लगता है कि विमान पर्याप्त लिफ्ट नहीं बना पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'ऐसा तब होता है जब विमान के पंखों पर लगे स्लैट्स और फ्लैप्स ठीक से नहीं लगे होते। ये उपकरण कम गति पर विमान को हवा में उठाने में मदद करते हैं। पीछे से ली गई तस्वीरों में ऐसा नहीं लगता कि फ्लैप्स सही स्थिति में थे।' हालांकि कॉक्स ने यह भी कहा कि तस्वीरें बहुत स्पष्ट नहीं हैं, इसलिए अभी कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाज़ी होगी। लेकिन उन्होंने माना कि जांचकर्ता इस पहलू को जरूर देखेंगे।


यह भी पढ़ें - Plane Crash: हादसे में गुजरात के पूर्व CM रुपाणी का निधन, जानें भारत में कितने नेताओं की हवाई हादसे में गई जान

टेकऑफ के तुरंत बाद हुई दुर्घटना
यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क के कंप्यूटर साइंस प्रोफेसर जॉन मैकडरमिड, जो सुरक्षा इंजीनियरिंग में विशेषज्ञ हैं, ने भी कहा कि यह हादसा काफी अप्रत्याशित था। उन्होंने बताया कि टेकऑफ और लैंडिंग उड़ान के सबसे खतरनाक चरण होते हैं, लेकिन यह विमान 200 मीटर (करीब 650 फीट) की ऊंचाई भी नहीं ले पाया। मैकडरमिड ने कहा, 'पायलट टेकऑफ को अंतिम क्षणों तक रोक सकते हैं। इसलिए लगता है कि टेकऑफ के आखिरी हिस्से में या टेकऑफ के ठीक बाद कोई गंभीर समस्या आई, जिसे संभालना मुश्किल था।' उन्होंने यह भी कहा कि जेट विमानों में कई बैकअप सिस्टम होते हैं - जैसे कि एक इंजन खराब होने पर भी उड़ान जारी रखना - इसलिए यह हादसा और भी असामान्य बन जाता है।

विमान में किस देश के कितने लोग थे सवार?
एयर इंडिया ने जानकारी दी कि फ्लाइट में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक सवार थे। फिलहाल भारतीय और अंतरराष्ट्रीय विमानन एजेंसियों ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। बोइंग कंपनी ने भी अपनी टीम भारत भेजने की घोषणा की है। जांच में फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर की मदद से हादसे की वजहों को खोजने की कोशिश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed