फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुद को भगवान कहता है दुष्कर्म का ये भगोड़ा आरोपी, बसा डाला अलग देश, सोशल मीडिया पर लाखों प्रशंसक

Sat, 07 Dec 2019 12:11 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 07 Dec 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
Nithyananda viral video kailaasa social media fans and his crime record
नित्यानंद - फोटो : nithyananda.org

दुष्कर्म मामले में भगोड़ा आरोपी नित्यानंद फिर एक बार सुर्खियों में है। खुद को भगवान कहने वाले इस विवादित धर्मगुरु ने कथित रूप से दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर के पास एक नया देश कैलासा बसाया है। कहा जा रहा है कि कैलासा को अंतरराष्ट्रीय मान्यता दिलवाने के लिए नित्यानंद की टीम संयुक्त राष्ट्र संघ में अपील करने वाली है। 

Nithyananda viral video kailaasa social media fans and his crime record
नित्यानंद - फोटो : nithyananda.org
कौन है नित्यानंद
नित्यानंद का वास्तविक नाम ए राजशेखरन है। उसकी जीवनी के अनुसार, नित्यानंद ने बचपन से योग, तंत्र, वेदांत और शैव दर्शन का अध्ययन किया। वह बचपन से ही मंदिर जाया करता था। उसकी शिक्षा रामकृष्ण मठ में हुई। 
Nithyananda viral video kailaasa social media fans and his crime record
नित्यानंद - फोटो : nithyananda.org
जन्म की तारीख भी विवादों में
नित्यानंद के जन्म की तारीख भी विवादित है। 2003 में अमेरिका का वीजा लेते समय इसने अपनी जन्मतिथि 13 मार्च 1977 बताया। जबकि, कर्नाटक हाईकोर्ट को दिए गए हलफनामे में उसकी जन्मतिथि एक जनवरी 1978 बताई गई है। कहा जाता है कि नित्यानंद का मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ली गई डिप्लोमा भी फर्जी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nithyananda viral video kailaasa social media fans and his crime record
नित्यानंद - फोटो : nithyananda.org
नित्यानंद पीठम की स्थापना और बना मठाधीश
2000 में उसने कर्नाटक के बिदादी में नित्यानंद ध्यानपीठम की स्थापना की। 2003 में उसने अमेरिका के लॉस एंजिलिस में लाइफ ब्लिस फाउंडेशन की स्थापना की। नित्यानंद ध्यानपीठम में योग, मेडिटेशन और कई तरह के फिटनेस कोर्स चलते थे। इसकी पीठ ने कई देशों में मंदिर, आश्रम और गुरुकुल भी बनवाए हैं। 
विज्ञापन
Nithyananda viral video kailaasa social media fans and his crime record
नित्यानंद - फोटो : nithyananda.org
विवादों से है गहरा नाता
तथाकथित धर्मगुरु नित्यानंद साल 2010 में पहली बार विवादों में घिरा। दक्षिण भारत की सन टीवी ने नित्यानंद का एक अश्लील वीडियो जारी किया, जिसमें वह दक्षिण भारत की एक अभिनेत्री के साथ दिखा। हालांकि नित्यानंद ने आरोप लगाया था कि वीडियो से छेड़छाड़ की गई है। जांच के बाद पाया गया कि वीडियो से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई थी और वह वीडियो क्लिप असली था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed