फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब मथुरा जल रहा था, सांसद हेमा ट्वीट कर रही थी शूटिंग की तस्वीरें

Fri, 03 Jun 2016 02:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 03 Jun 2016 02:20 PM IST
विज्ञापन
MP Hema Malini uploads shoot pictures Twitter when Mathura incident, after she deleted.
- फोटो : social media
मथुरा के जवाहरबाग में बृहस्पतिवार को जिस तरह से बवाल देखा गया उसको लेकर देशभर में चर्चा जारी है। बीजेपी खुद इस मुद्दे पर राज्य की अखिलेश यादव सरकार को घेरने में जुट गई है। बीजेपी नेता श्रीकांत शर्मा ने घटना की तुलना जंगलराज से की है। हालांकि जिस समय मथुरा जल रहा था...उस वक्त मथुरा की बीजेपी सांसद हेमा मालिनी अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर प्रमोट करने में जुटी हुई थी। उन्होंने एक फिल्म की शूटिंग की तस्वीरें ट्वीट सोशल साइट पर ट्वीट की।

 
MP Hema Malini uploads shoot pictures Twitter when Mathura incident, after she deleted.
- फोटो : social media
उनकी तस्वीरें जैसे ही ट्विटर पर आई सोशल मीडिया पर इसको लेकर उन्हें जमकर निशाना बनाया गया। सोशल मीडिया पर उनकी खिंचाई शुरू होते ही उन्होंने तुरंत अपनी तस्वीरें अपने प्रोफाइल से हटा दीं। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी। ट्विटर पर हैशटैश हेमा मालिनी ट्रेंड करने लगा।
 
MP Hema Malini uploads shoot pictures Twitter when Mathura incident, after she deleted.
- फोटो : social media
इस विवाद पर एक यूजर नेहा गुप्ता ने ट्वीट से कुछ यूं हेमा को घेरा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
MP Hema Malini uploads shoot pictures Twitter when Mathura incident, after she deleted.
- फोटो : social media
वहीं एक और यूजर ने ट्वीट किया कि इस मामले में उनसे सवाल किया जाना चाहिए और इस्तीफे की मांग की जानी चाहिए।
 
विज्ञापन
MP Hema Malini uploads shoot pictures Twitter when Mathura incident, after she deleted.
- फोटो : Social media
हालांकि इस विवाद के बीच बीजेपी ने हेमा मालिनी की बचाव किया है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि वह जल्द ही मथुरा का दौरा करेंगी। बीजेपी प्रवक्ता सांबित पात्रा ने कहा कि मुझे विश्वास है कि बीजेपी सांसद हेमा मालिनी जल्दी ही मथुरा जाएंगी, उन्होंने घटना पर दुख जताया है। हमें इस मुद्दे को भटकाना नहीं चाहिए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed