फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू लाये गए शहीद जवानों का शव, तस्वीरें

Tue, 02 May 2017 10:12 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Tue, 02 May 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
Mortal remains of Indian soldiers, whose bodies were mutilated by Pak Army being taken to Jammu
- फोटो : ANI

पाक की बर्बरता के बाद शहीद जवानों के शवों को जम्मू लाया गया। सोमवार को पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में 2 भारतीय सैनिकों की हत्या कर दी गई थी। पाक सेना ने शहीद सैनिकों के शव को क्षत विक्षत कर दिया था।

Mortal remains of Indian soldiers, whose bodies were mutilated by Pak Army being taken to Jammu

सोमवार सुबह जम्मू-कश्मीर में एलओसी से सटी बीएसएफ की अग्रिम पोस्ट पर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया। पाकिस्तान की ओर से पुंछ जिले के केजी सेक्टर में सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे रॉकेट लांचर और ऑटोमेटिक हथियारों से गोलाबारी की गई। 

Mortal remains of Indian soldiers, whose bodies were mutilated by Pak Army being taken to Jammu

पाकिस्तान की ओर से हुई इस गोलाबारी के दौरान भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी ताबड़तोड़ जवाबी कार्रवाई की। पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी के जवाबी कार्रवाई में भारतीय सुरक्षाबलों के 2 जवान शहीद हुए जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल है। 
ये भी पढ़ें- पाकिस्तानियों ने बिछाया 'मौत का जाल', ऐसे फंसाया हमारे जवानों को

विज्ञापन
विज्ञापन
Mortal remains of Indian soldiers, whose bodies were mutilated by Pak Army being taken to Jammu

भारत ने पाकिस्तान को जवाब देना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि इंडियन आर्मी ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के उन चौकियों को ध्वस्त कर दिया है, जहां से पाकिस्तानी सेना ने भारतीय जवानों पर हमला किया था। 

विज्ञापन
Mortal remains of Indian soldiers, whose bodies were mutilated by Pak Army being taken to Jammu

हमले में शहीद परमजीत सिंह के घर मातम का माहौल है। परमजीत सिंह की मां देविंदर कौर और पत्नी परमजीत कौर सदमे में हैं। परमजीत के भाई रंजीत सिंह कहते हैं कि हमें गर्व है कि हमारा भाई सीमा पर मरा है। लेकिन उसकी मौत व्यर्थ नहीं जाए, ये सरकार को देखना होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed