फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India hits back after jawans mutilated Army kills 7 Pakistani soldiers

पाक ने काटे जवानों के सिर, भारतीय सेना को मिला 'फ्री हैंड', तबाह की दुश्मन की कई चौकियां

Tue, 02 May 2017 11:32 AM IST
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह Updated Tue, 02 May 2017 11:32 AM IST
विज्ञापन
India hits back after jawans mutilated Army kills 7 Pakistani soldiers
army

कश्मीर घाटी में तनावपूर्ण हालातों और एलओसी पर उपजे तनाव के बीच जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा ने देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है। राजनाथ सिंह से राज्यपाल की ये मुलाकात दिल्ली में गृहमंत्री के आधिकारिक आवास पर हुई है। वहीं भारत ने पाकिस्तान को जवाब देना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि इंडियन आर्मी ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के उन चौकियों को ध्वस्त कर दिया है, जहां से पाकिस्तानी सेना ने भारतीय जवानों पर हमला किया था। इंडिया टूडे की खबर के मुताबिक, इस जवाबी कार्रवाई में 7 पाकिस्तानी सैनिक भी मारे गए हैं। वहीं सरकार के सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारत सरकार ने इंडियन आर्मी को खुली छूट दी है। रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि दो भारतीय जवानों के बलिदान व्यर्थ नहीं होंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-चुनाव आयोग ने रद्द किया अनंतनाग का उपचुनाव, कहा- हालात ठीक नहीं
विज्ञापन

वहीं पाकिस्तानी सेना और बॉर्डर एक्शन टीम ने एक बार फिर भारत के दो शहीद जवानों के शवों के साथ बर्बरता दिखाते हुए उन्हें क्षत-विक्षत कर दिया। पाकिस्तान ने सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए एलओसी की अग्रिम पोस्टों पर राकेट और मोर्टार दागे। पाक सेना से मिल रहे कवरिंग फायर के बीच पाकिस्तानी बैट के हत्यारे भारतीय सीमा में 200 मीटर भीतर तक घुस आए और सेना के जेसीओ बीएसएफ के हेड कांस्टेबल की हत्या कर उनके अंग भी काट डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-Exclusive: 8 महीने से की जा रही थी भारतीय जवानों पर बैट हमले की तैयारी

सेना की नॉर्दन कमांड की ओर से जारी बयान में इस करतूत का मुंहतोड़ जवाब देने की बात कही गई है। गौरतलब है कि 2013 में बैट ने शहीद हेमराज के शव के साथ भी यहीं बर्बरता की थी।भारतीय सेना की उत्तरी कमांड ने बयान जारी कर बताया कि पाकिस्तान ने सोमवार को न सिर्फ सीजफायर का उल्लंघन किया, बल्कि पाकिस्तानी बैट हमले में दो जवान भी शहीद हुए हैं। पाक की बार्डर एक्शन टीम ने भारतीय सीमा में घुस कर हमला कर दोनों भारतीय जवानों के अंग भी काट डाले। दोनों जवान पेट्रोलिंग पर निकले थे।

ये भी पढ़ें-पाकिस्तानियों ने बिछाया 'मौत का जाल', ऐसे फंसाया हमारे जवानों को
हमले में बीएसएफ का एक जवान घायल भी हुआ है। शहीद जवानों में आर्मी के जेसीओ नायब सूबेदार परमजीत राजिंद्र सिंह 22 सिख रेजिमेंट और बीएसएफ के हेड कांस्टेबल प्रेम सागर 200वीं बटालियन में तैनात थे। हमले में बीएसएफ के  जवान राजेंद्र सिंह जख्मी हुए हैं। बयान में कहा गया है कि पाकिस्तानी सेना की इस बर्बर कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

पाकिस्तान की इस घटिया हरकत के बाद भारत सरकार पलटवार करने के मूड में आ चुकी है। सूत्रों के अनुसार ऐसी खबरें आ रही हैं कि सरकार कुछ दिनों के लिए भारत सेना को 'फ्री हैंड' देने का मन बना चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed