{"_id":"5821886c4f1c1b6729b38588","slug":"mahatma-gandhi-grand-son-kanu-gandhi-dies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गांधी की लाठी थामने वाला चला गया...","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गांधी की लाठी थामने वाला चला गया...
Tue, 08 Nov 2016 04:03 PM IST
बीबीसी
बीबीसी
Updated Tue, 08 Nov 2016 04:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 12
मई में नरेंद्र मोदी की कनु गांधी से फोन पर बात कराते संस्कृति मंत्री महेश शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महात्मा गांधी की जितनी बेहतरीन तस्वीरें आपनी देखी होंगी, उनके पीछे जो शख्स थे, वो अब इस दुनिया में नहीं रहे। गांधी के पौत्र, बेहतरीन फोटोग्राफर और नासा के पूर्व वैज्ञानिक कनु रामदास गांधी का सोमवार शाम निधन हो गया। लंबे वक़्त से बीमार चल रहे कनु 87 बरस के थे। कनु का जन्म साल 1917 में महात्मा गांधी के भतीजे नारायण गांधी और जमुना गांधी के यहां हुआ था। कनु जब छोटे थे, तो उनकी वो तस्वीर बेहद मशहूर हुई, जिसमें वो दांडी मार्च के दौरान महात्मा गांधी की लाठी पकड़े हुए आगे-आगे चल रहे हैं।
अक्टूबर में उन्हें दिल का दौरा पड़ा और ब्रेन हैमरेज भी हुआ, जिसकी वजह से वो कोमा में चले गए थे। महात्मा गांधी के सेक्रेटरी के तौर पर काफी साल काम करने वाले कनु ने उनकी 2,000 से ज्यादा तस्वीरें ली थीं। हालांकि, इनमें से कई तस्वीरें सालों तक गुमनाम रहीं। कई दशक पहले भारत में अमरीका के तत्कालीन राजदूत जॉन केनेथ गलब्रेथ, कनु को पढ़ाई के लिए अमरीका के एमआईटी ले गए।
बाद में उन्होंने नासा के लिए भी काम किया।
महात्मा गांधी की वो बेहद खास तस्वीरें, जो कनु ने खींची:
गांधी की लाठी थामने वाला चला गया...
2 of 12
ये तस्वीर 1938 की है। महात्मा गांधी महाराष्ट्र में सेवाग्राम आश्रम में। (फोटोः कनु गांधी)
कनु गांधी को उनके माता-पिता ने 20 साल की उम्र में गांधी की मदद करने को सेवाग्राम भेज दिया था। वो मेडिकल की पढ़ाई करना चाहते थे लेकिन फिर उन्हें फोटोग्राफी में दिलचस्पी पैदा हो गई।
गांधी की लाठी थामने वाला चला गया...
3 of 12
साल 1945 में मुंबई का बिरला हाउस। गांधी अपना वज़न जांचते हुए। (फोटोः कनु गांधी)
कनु, मेडिकल की पढ़ाई करना चाहते थे लेकिन फिर उन्हें फोटोग्राफी में दिलचस्पी पैदा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी की लाठी थामने वाला चला गया...
4 of 12
साल 1940, सेवाग्राम में कड़ी धूप से बचने के लिए सिर पर तकिया रखे गांधी। (फोटोः कनु गांधी)
कनु गांधी आमतौर पर महात्मा गांधी के आस पास ही रहते थे। ऐसे में कई ऐसे अंतरंग और एकांत के पल उनके कैमरे में कैद हो गए।
विज्ञापन
गांधी की लाठी थामने वाला चला गया...
5 of 12
अक्टूबर 1938 में सड़क पर फंसी गांधी की गाड़ी को धक्का देते पठान और कांग्रेस कार्यकर्ता। (फोटोः कनु गांधी)
उत्तर-पश्चिम सीमा प्रांत में एक बार गांधी की गाड़ी कुछ ऐसे ही फंस गई थी। कनु गांधी ने महात्मा गांधी के साथ देश-दुनिया जगह जगह यात्राएं की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।