फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंग्लैंड के खिलाफ इन दो भारतीयों को कपिल ने बताया ट्रंप कार्ड

Tue, 08 Nov 2016 02:39 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 08 Nov 2016 02:39 PM IST
विज्ञापन
these two indian player will be decisive against England
कपिल देव - फोटो : getty

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने इंग्लैंड के साथ आगामी टेस्ट श्रृंखला के लिए इन दो खिलाड़ियों को सबसे अहम बताया है। कपिल ने कहा कि ये दो खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए निर्णायक भूमिका अदा करेंगे। 


 

इंग्लैंड के खिलाफ इन दो भारतीयों को कपिल ने बताया ट्रंप कार्ड

these two indian player will be decisive against England
टीम इंडिया - फोटो : getty

ये दो खिलाड़ी हैं कप्तान विराट कोहली और भारतीय क्रिकेट टीम का अचूक ब्रह्मास्त्र बन चुके रविचंद्रन अश्विन। सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कपिल ने कहा कि हम इंग्लैंड के हाथों अपने घर में 2011, 2012 और 2014 में हार चुके हैं। यह हमें कभी नहीं भूलना चाहिए। भारतीय परिस्थतियों में यह टीम अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाती है। हमें अगर यह श्रृंखला जीतनी है तो कोहली और अश्विन को निर्णायक भूमिका अदा करनी होगी और मुझे उम्मीद है कि जिस तरह के फॉर्म में ये दोनों खिलाड़ी अभी हैं ये भारत के लिए निर्णायक साबित होंगे।

 

इंग्लैंड के खिलाफ इन दो भारतीयों को कपिल ने बताया ट्रंप कार्ड

these two indian player will be decisive against England
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
कपिल ने आगे कहा, क्रिकेट एक टीम गेम है और इसमें एक या दो नहीं बल्कि सभी खिलाड़ियों का योगदान होना चाहिए। कुछ खिलाड़ी टीम में ऐसे होते हैं जो टीम में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा, कभी-कभी क्रिकेट को मैं फुटबाल की तरह देखता हूं जहां कुछ खिलाड़ी गेंद को साथ मिलकर विपक्षी टीम के गोलपोस्ट तक ले जाते हैं लेकिन अधिकांश मौकों पर गोल स्ट्राइकर ही करता है। इसी तरह कोहली और अश्विन हमारे स्ट्राइकर हैं और बाकी खिलाड़ियों को उनकी मदद करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ इन दो भारतीयों को कपिल ने बताया ट्रंप कार्ड

these two indian player will be decisive against England
हार्दिक पांड्या - फोटो : espncricinfo
हार्दिक पंड्या को राजकोट में पदार्पण का मौका मिलेगा या नहीं। इस सवाल के जवाब में कपिल ने कहा कि मौका मिलेगा या नहीं यह मैं नहीं बता सकता क्योंकि यह पूरी तरह पिच और हालात पर निर्भर करता है लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि हार्दिक एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं उन्हें मौके मिलने चाहिए लेकिन टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए हार्दिक को काफी मेहनत करनी होगी। 
कपिल देव ने ही धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में हार्दिक पांड्या को वनडे की डेब्यू कैप दी थी। इसके बाद पांड्या ने मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता था।  

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed