{"_id":"6741884b4c9e0688e20dd78c","slug":"maharashtra-and-jharkhand-assembly-election-2024-result-celebration-photos-news-in-hindi-2024-11-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: महाराष्ट्र में महायुति, झारखंड में इंडिया गठबंधन आगे; कार्यकर्ताओं ने मिठाई-पटाखों के साथ मनाया जश्न","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PHOTOS: महाराष्ट्र में महायुति, झारखंड में इंडिया गठबंधन आगे; कार्यकर्ताओं ने मिठाई-पटाखों के साथ मनाया जश्न
महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आज तय हो जाएंगे। शुरुआती रुझानों के अनुसार, महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन तो झारखंड में इंडिया गठबंधन आगे है। महाराष्ट्र की बात करें तो भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन को बंपर बहुमत मिला है। गठबंधन ने 200 सीटों के आंकड़े को पार कर लिया, जबकि महाविकास अघाड़ी 55 सीटों पर ही सिमट गया। वहीं झारखंड में झामुमो और इंडिया गठबंधन ने बहुमत के आंकड़े को पार करते हुए 50 सीटों पर आगे है। यहां भाजपा गठबंधन 30 सीटों पर आगे है।
2 of 9
विधानसभा चुनाव के नतीजे
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन के बहुमत के आंकड़े को पार करने के बाद उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के आवास के बाहर जश्न मनाया जा रहा है। लोग यहां ढोल बजाते हुए नजर आ रहे हैं। बारामती विधानसभा से राकांपा नेता और डिप्टी सीएम अजित पवार 15,382 वोटों से आगे चल रहे हैं। इसे देखते हुए उनके समर्थकों ने पटाखे फोड़कर खुशी मनाई।
3 of 9
विधानसभा चुनाव के नतीजे
- फोटो : PTI
महाराष्ट्र में महायुति के 145 के बहुमत के आंकड़े को पार करने पर मुंबई भाजपा कार्यालय में मिठाइयां लाई गई हैं। भाजपा के देवेंद्र फडणवीस, शिवसेना के एकनाथ शिंदे और राकांपा के अजित पवार एक साथ नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
विधानसभा चुनाव के नतीजे
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र में एकबार फिर महायुति की सरकार बनने और राकांपा के प्रदर्शन पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि महाराष्ट्र ने गुलाबी रंग चुना।
विज्ञापन
5 of 9
विधानसबा चुनाव नतीजे
- फोटो : PTI
झारखंड में झामुमो गठबंधन के बहुमत के आंकड़े को पार करने के बाद पार्टी कार्यलयों में मिठाइयां बांटी गई। कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। इस दौरान झामुमो नेता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने परिवार के साथ दिखे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।