{"_id":"6ac7de35c73323c01202f9f4","slug":"iit-bombay-campus-fire-updates-major-incident-on-iit-premises-gas-leak-students-injury-report-hindi-news-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी बॉम्बे कैंपस में आग: गैस रिसाव के बाद परिसर में बने हॉस्टल में बड़ा हादसा, दो बच्चों समेत पांच लोग घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईआईटी बॉम्बे कैंपस में आग: गैस रिसाव के बाद परिसर में बने हॉस्टल में बड़ा हादसा, दो बच्चों समेत पांच लोग घायल
Thu, 08 Oct 2026 11:47 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:47 PM IST
सार
आईआईटी बॉम्बे कैंपस में आग लगने की सूचना है। गैस में रिसाव के बाद परिसर में लगी आग की चपेट में आने से बड़ा हादसा हुआ है। पांच लोगों के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन
बड़ी खबर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के बॉम्बे कैंपस में आग लगने की खबर है। गैस में रिसाव के बाद परिसर में बने हॉस्टल में हुए इस बड़े हादसे में दो बच्चों समेच पांच लोगों के घायल होने की खबर है। हताहतों की पहचान सार्वजनिक नहीं हुई है। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियों के अलावा स्थानीय राहत-बचाव कार्य एजेंसियों को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
प्रबंधन की तरफ से आधिकारिक बयान क्या?
आईआईटी बॉम्बे कैंपस में गुरुवार रात हुए हादसे के संबंध में खबर लिखे जाने तक प्रबंधन की तरफ से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। गैस रिसाव के बाद परिसर में बने हॉस्टल में आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। स्थानीय पुलिस भी मामला दर्ज कर पड़ताल कर रही है। दो बच्चों समेत पांच घायलों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
(खबर अपडेट की जा रही है)