{"_id":"5ccd6ba4bdec22073e1163c6","slug":"ipl-2019-we-have-lost-most-games-on-powerplay-battles-says-r-ashwin","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अश्विन ने इन दो धुरंधरों पर फोड़ा हार का ठीकरा, बताई IPL से 'विदाई' की वजह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अश्विन ने इन दो धुरंधरों पर फोड़ा हार का ठीकरा, बताई IPL से 'विदाई' की वजह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 04 May 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
क्रिस गेल और केएल राहुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाब की टीम में भले ही शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मौजूद हो, लेकिन कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने इंडियन टी-20 लीग से बाहर होने के बाद कहा कि लोकेश राहुल और क्रिस गेल की पावरप्ले ओवरों में बल्लेबाजी उनके लिए बड़ी समस्या रही।
2 of 4
केएल राहुल
राहुल ने 13 मैचों में 130 से कम के स्ट्राइक रेट से 522 रन जोड़े हैं जिसमें से छह बार 50 से ज्यादा (एक शतक और पांच अर्धशतक) रन बनाए हैं। गेल ने 12 मुकाबलों में 152 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 462 रन बनाए हैं जिसमें उनका शीर्ष स्कोर 99 रन रहा है।
3 of 4
गेल-राहुल
- फोटो : social media
अश्विन ने कोलकाता से सात विकेट से मैच गंवाने के बाद कहा, 'हम जिन क्षेत्रों में कमजोर हैं, हमें उन पर ध्यान लगाना होगा। इसी तरह की एक चीज पावरप्ले ओवरों में गेंद और बल्ले से प्रदर्शन रहा है। पिछले साल पावरप्ले में हमारी बल्लेबाजी शानदार रही थी, जिसमें क्रिस गेल और लोकेश राहुल ने अच्छा किया था लेकिन इस साल हम उस तरह की अच्छी शुरूआत नहीं कर सके। निश्चित रूप से उन पर दबाव था और उन्हें यह काम करना ही था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
केएल राहुल
उन्होंने कहा, 'हमें अगले साल इसे सुलझाना होगा क्योंकि हमने ज्यादातर मैच पावरप्ले जंग में ही गंवाये हैं। यह बड़ी समस्या रही। बता दें कि इस सीजन पंजाब ने 13 में से 5 मैच जीते हैं जबकि 8 में उसे हार का सामना करना पड़ा। हालांकि उसके सलामी बल्लेबाज गेल और राहुल ने इस साल शानदार प्रदर्शन किया लेकिन गेंदबाज और मिडिल ऑर्डर के लचर प्रदर्शन इस पूरे टूर्नामेंट में उसकी बड़ी समस्या रहा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।