फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकसभा चुनाव 2019: इन नेताओं ने थामा कांग्रेस का 'हाथ', भाजपा को हराने के लिए आए साथ

Sun, 24 Mar 2019 08:44 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Sun, 24 Mar 2019 08:44 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: List of leaders who joined Congress, Hardik Patel, Kirti Azad
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ आए कई नेता - फोटो : Amar Ujala

2019 के लोकसभा चुनावों में 'नरेंद्र मोदी को हराना और भाजपा को सत्ता से बेदखल करना' ही विपक्षी पार्टियों का सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है। वर्तमान समय में विपक्ष की पूरी राजनीति इसी मकसद के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है। ऐसे में एनडीए सरकार के खिलाफ मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को तमाम राजनीतिक पार्टियों का साथ मिल रहा है। आइए देखें इस बार के चुनावी रण के लिए अब तक किन पार्टियों के नेताओं ने कांग्रेस का 'हाथ' थामा है। 


 

Lok Sabha Elections 2019: List of leaders who joined Congress, Hardik Patel, Kirti Azad
मनीष खंडूड़ी - फोटो : अमर उजाला

मनीष खंड़ूड़ी

भाजपा के कद्दावर नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री जनरल बीसी खंडूरी के बेटे मनीष खंडूरी 16 मार्च को कांग्रेस में शामिल हो गए। पेशे से पत्रकार बेटे मनीष खंड़ूड़ी के कांग्रेस में शामिल होने पर बीसी खंडूड़ी ने कहा- वह एक युवा पढ़े-लिखे नौजवान हैं, वह जहां जाना चाहें जाएंगे। मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं। ये जरूरी नहीं कि उन्हें भी वही करना चाहिए जो मैंने किया। वह कभी भी भाजपा में नहीं थे। 

 

 

Lok Sabha Elections 2019: List of leaders who joined Congress, Hardik Patel, Kirti Azad
हार्दिक पटेल - फोटो : ANI

हार्दिक पटेल

गुजरात में भाजपा के खिलाफ लड़ने के लिए कांग्रेस को पाटीदार नेता हार्दिक पटेल का साथ मिल चुका है। 12 मार्च को हार्दिक पटेल ने राहुल गांधी और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। लोकसभा चुनाव से पहले सक्रिय राजनीति में प्रवेश करने के फैसले पर सफाई देते हुए पटेल ने कहा कि वह अब गुजरात के छह करोड़ लोगों के लिए भजपा से बेहतर तरीके से काम करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: List of leaders who joined Congress, Hardik Patel, Kirti Azad
सांसद सावित्री बाई फुले - फोटो : social media

सावित्री बाई फुले

उत्तर प्रदेश के बहराइच लोकसभा सीट से सांसद सावित्री बाई फुले ने दो माह पूर्व भाजपा का दामन छोड़ दिया था। इसके बाद विगत 2 मार्च को सावित्री बाई ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस का 'हाथ' थाम लिया। इस मौके पर उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सांप्रदायिक शक्तियों को करारा जवाब दिया जाएगा क्योंकि कांग्रेस ही संविधान की हिफाजत कर सकती है।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: List of leaders who joined Congress, Hardik Patel, Kirti Azad
कीर्ति आजाद कांग्रेस में शामिल
कीर्ति आजाद
लंबे समय से भाजपा से नाराज चल रहे सांसद और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने आखिरकार पार्टी से इस्तीफा दे दिया और 18 फरवरी को राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए। कीर्ति ने 2014 लोकसभा चुनाव में बिहार के दरभंगा से जीत हासिल की थी। कीर्ति भाजपा नेता अरुण जेटली पर दिल्ली ऐंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट असोसिएशन (डीडीसीए) के मामले में घोटाले का आरोप लगाते रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed