फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha 2019: राहुल और शाह ही नहीं इन उम्मीदवारों ने भी बड़े अंतर से दर्ज की जीत

Fri, 24 May 2019 11:17 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 24 May 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election result 2019: not only shah and rahul but these candidates also get record win
लोकसभा चुनाव में कई प्रत्याशियों को बड़े अंतर से जीत मिली है। - फोटो : PTI/ Facebook
लोकसभा चुनाव में भाजपा को जनता ने पिछली बार से ज्यादा बड़ा जनादेश दिया है। चुनाव में कई ऐसे नेता हैं जिन्होंने बहुत बड़े अंतर से जीत हासिल की है। ज्यादातर उम्मीदवारों को मोदी लहर का फायदा मिला है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बेशक अमेठी से हार गए लेकिन उन्हें वायनाड से रिकॉर्ड चार लाख से ज्यादा वोट से जीत मिली है। आज हम आपको बताते हैं उन नेताओं के नाम जिन्होंने बहुत बड़े अंतर से जीत को अपने नाम किया है।
lok sabha election result 2019: not only shah and rahul but these candidates also get record win
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
राहुल गांधी- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस बार अमेठी और केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ा था। जहां वह 55,120 वोटों से अपने गढ़ अमेठी मे हार गए वहीं 4 लाख 31 हजार 770 वोटों से उन्हें वायनाड में जीत मिली। वहीं उनके खिलाफ मैदान में उतरे सीपीआई के पीपी सुनीर को 2 लाख 51 हजार वोट मिले।
lok sabha election result 2019: not only shah and rahul but these candidates also get record win
अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
अमित शाह- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पहली बार गांधीनगर से लोकसभा चुनाव लड़ा। इससे पहले यहां से पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी चुनाव लड़ा करते थे। शाह ने यहां 5 लाख 55 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के सी जी चावड़ा को हराया है। इस सीट पर भाजपा 1989 से जीत हासिल करती आ रही है।
  
विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha election result 2019: not only shah and rahul but these candidates also get record win
संजय भाटिया (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
संजय भाटिया- हरियाणा की करनाल सीट से लोकसभा उम्मीदवार संजय भाटिया ने छह लाख 56 हजार वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को हराया है।
विज्ञापन
lok sabha election result 2019: not only shah and rahul but these candidates also get record win
सुभाष चंद्र बहेड़िया (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
सुभाष चंद्र बहेड़िया- राजस्थान की भीलवाड़ा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुभाष चंद्र ने छह लाख 12 हजार वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने यहां कांग्रेस के पाल शर्मा को हराया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed