फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनावी नतीजों में दलबदलू नेताओं के दिन फिरे या मुंह की खानी पड़ी, जानिए सबका हाल

Fri, 24 May 2019 10:05 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Fri, 24 May 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019 : Results of those candidates who changed their parties before polls
दलबदलू नेता - फोटो : Amar Ujala

लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही देश भर में नेताओं ने अपनी सियासी सेहत को बेहतर रखने के लिए दल बदल कार्यक्रम शुरू कर दिया था। इस दौरान कई नेताओं की घर वापसी हुई तो कइयों ने दल बदल लिया। हालांकि नतीजों के बाद यह साफ हो गया कि ये जोड़-तोड़ का गणित किसके लिए फायदे का सौदा साबित हुआ और कौन हाथ मलता रह गया। आइए देखते हैं, दलबदलू नेताओं का आखिर क्या हुआ-


 
Lok Sabha Chunav 2019 : Results of those candidates who changed their parties before polls
शत्रुघ्न सिन्हा - राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

शत्रुघ्न सिन्हा
कभी भाजपा के टिकट पर लोकसभा सांसद रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने इस बार टिकट कट जाने के कारण पार्टी से नाराज होकर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। वो कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब लोकसभा सीट से मैदान में तो उतर गए, मगर भाजपा के दिग्गज रवि शंकर प्रसाद ने उन्हें घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। रवि शंकर प्रसाद ने उन्हें करीब तीन लाख वोटों से हरा कर जीत हासिल की।

Lok Sabha Chunav 2019 : Results of those candidates who changed their parties before polls
सुजय विखे पाटिल - फोटो : PTI

सुजय विखे पाटिल
महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे सुजय विखे पाटिल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस के उम्मीदवार संग्राम अरुणकाका जगताप को करीब तीन लाख वोटों से हरा कर जीत हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019 : Results of those candidates who changed their parties before polls
सौमित्र खान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
सौमित्र खान
तृणमूल कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल हुए सौमित्र खान के लिए भी अपनी पुरानी पार्टी से नाता तोड़ना फायदेमंद रहा। उन्होंने टीएमसी उम्मीदवार श्यामलाल को 78 हजार वोटों से हरा कर पश्चिम बंगाल की बिष्णुपुर लोकसभा सीट पर अपना झंडा फहराया।


 
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019 : Results of those candidates who changed their parties before polls
सावित्री बाई फुले - फोटो : amar ujala
सावित्री बाई फुले
बहराइच लोकसभा सीट से भाजपा सांसद रहते हुए ही सावित्री बाई फुले ने भाजपा छोड़ कर कांग्रेस का हाथ पकड़ लिया था। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें यहां से मैदान में उतारा, लेकिन सावित्री बाई को ऐसी हार का सामना करना पड़ा कि महज 34 हजार वोटों के साथ तीसरे नंबर पर चली गईं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed