केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज वायनाड के थिरुनेली मंदिर में पूजा की। राहुल गांधी आज वायनाड, कोझिकोड, वंदूर और पलक्कड़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पुजारी के निर्देशानुसार राहुल गांधी ने अपने पिता, दादी और पूर्वजों एवं पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों के लिए पूजा-अर्चना की है। उनका कहना है कि राहुल गांधी पिछली बार भी थिरूनेली मंदिर में पूजा-पाठ करना चाहते थे, लेकिन सुरक्षा कारणों से उस वक्त वह ऐसा नहीं कर पाए। तमाम मुद्दों पर विचार विमर्श करने के बाद उन्होंने केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।
केरल के वायनाड से चुनाव लड़ रहे राहुल गांधी ने थिरूनेली मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखें तस्वीरें
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन