फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World cup 2019: इस खिलाड़ी को नहीं मिली टीम इंडिया में एंट्री तो भड़क उठे गौतम गंभीर

Wed, 17 Apr 2019 12:06 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Wed, 17 Apr 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
gautam gambhir upset for ambati rayudu not get a chance in team india squad for world cup 2019
gautam gambhir

इंग्लैंड में होने वाले आगामी विश्व कप के लिए टीम इंडिया का चयन हो चुका है। लगातार टीम के साथ खेलने वाले ऋषभ पंत और अंबाति रायुडू को बाहर कर दिया गया है। ऐसे में खेल जगत में दोनों ही खिलाड़ियों को लेकर बड़ी बहस चल रही है। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कहा कि अंबती रायडू की गैर-मौजूदगी पर बात करनी जरूरी है।


 

gautam gambhir upset for ambati rayudu not get a chance in team india squad for world cup 2019
अंबाती रायुडू और ऋषभ पंत

गंभीर ने कहा, 'अंबती रायुडू का सोमवार को घोषित टीम में जगह नहीं बना पाना सबसे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण है। रायुडू को उनकी महज तीन असफलताओं के बाद बाहर का रास्ता दिखा दिया गया, जो गलत है।' गंभीर ने पंत के चयन न होने पर कहा कि पंत को जगह नहीं मिलने पर कोई बहस नहीं होनी चाहिए, क्योंकि उसने मिले मौकों का फायदा नहीं उठाया।

gautam gambhir upset for ambati rayudu not get a chance in team india squad for world cup 2019
dinesh karthik rishabh pant

इससे पहले टीम इंडिया के अनुभवी खिलाड़ी दिनेश कार्तिक को पंत पर तरजीह दिए जाने की सुनील गावस्कर ने आलोचना की थी। गावस्कर ने कहा था कि चयनकर्ताओं के इस फैसले वह काफी हैरान हैं। गंभीर ने कहा, 'मुझे लगता है कि पंत को बाहर किए जाने पर कोई बहस नहीं होनी चाहिए, पर अंबाती रायुडू का बाहर होना चर्चा का विषय है।'

देखें वीडियो:

विज्ञापन
विज्ञापन
gautam gambhir upset for ambati rayudu not get a chance in team india squad for world cup 2019
ambati rayudu

उन्होंने रायडू का पक्ष लेते हुए कहा, 'यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि सफेद गेंद के क्रिकेट में 48 के औसत वाले खिलाड़ी को जो केवल 33 वर्ष का है, उसे टीम में जगह नहीं दी गई। चयन में किसी अन्य फैसले से ज्यादा दुखद मेरे लिए यही है।'

विज्ञापन
gautam gambhir upset for ambati rayudu not get a chance in team india squad for world cup 2019
दिनेश कार्तिक और अंबाती रायुडू

कुछ महीने पहले तक रायुडू को कप्तान विराट कोहली ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भारत की पहली पसंद बताया था। पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में कम स्कोर ने चयनकर्ताओं को उनपर दोबारा विचार करने के लिए मजबूर कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed