महाराष्ट्र के लातूर में मासर्डी गांव की हालत इतनी खराब है कि वहां पर लोगों को पानी की हर बूंद के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। मासर्डी में फिलहाल सूखे के हालात पैदा हो चुके हैं, जिसके चलते लोगों तक पीने का पानी भी टैंकरों से पहुंचाया जा रहा है।
लातूर: पानी की हर बूंद के लिए संघर्ष, तस्वीरों में देखिए हालात
2 of 10
महाराष्ट्र के लातूर में सूखे के हालात
- फोटो : ANI
लोग पीने के लिए पानी घर के बर्तनों में भर-भर कर रखते हैं। गांव के लोगों के कहना है कि जिस दिन पानी का टैंकर नहीं आता है, उस दिन हालत इतनी खराब हो जाती है कि लोगों को एक दूसरे से पानी उधार मांगना पड़ता है। अगर उधार पानी मिल गया तो ठीक, वरना जिंदगी बिन पानी के ही गुजरती हुई नजर आती है।
लातूर: पानी की हर बूंद के लिए संघर्ष, तस्वीरों में देखिए हालात
3 of 10
महाराष्ट्र के लातूर में सूखे के हालात
- फोटो : ANI
इस गांव तक पानी पहुंचाने के लिए 20-20 किलोमीटर दूर से पानी के टैंकर लाए जाते हैं। गांव के ही एक व्यक्ति ने बताया कि इस कारण से वह सिर्फ पीने के लिए पानी जमा कर पाते हैं।
लातूर: पानी की हर बूंद के लिए संघर्ष, तस्वीरों में देखिए हालात
4 of 10
महाराष्ट्र के लातूर में सूखे के हालात
- फोटो : ANI
लातूर के एक बुजुर्ग बालाजी पाटिल कहते हैं कि ऐसे में कोई क्या गुजारा करेगा। वे बोले कि कभी साइकिल से तो कभी पैदल जाकर भी पानी लाना पड़ता है, जो सिर्फ पीने के लिए ही पूरा हो पाता है। बालाजी पाटिल का कहना है कि जब टैंकर आते हैं तो जवान लोग तो टैंकर पर चढ़कर पानी जमा कर लेते हैं, लेकिन उनके जैसे बूढ़े पर्याप्त पानी नहीं जमा कर पाते।
लातूर: पानी की हर बूंद के लिए संघर्ष, तस्वीरों में देखिए हालात
5 of 10
महाराष्ट्र के लातूर में सूखे के हालात
- फोटो : ANI
मासर्डी से लोग कई कई मील पैदल चलकर जाते हैं और पानी लाते हैं।