{"_id":"6ab2b95067a70f0197011fc7","slug":"haryana-aap-targets-government-over-use-of-water-cannons-and-tear-gas-on-farmers-in-kurukshetra-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: कुरुक्षेत्र में किसानों पर वाटर कैनन-आंसू गैस के इस्तेमाल पर आप ने सरकार को घेरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हरियाणा: कुरुक्षेत्र में किसानों पर वाटर कैनन-आंसू गैस के इस्तेमाल पर आप ने सरकार को घेरा
Tue, 22 Sep 2026 10:52 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: राहुल कुमार
Updated Tue, 22 Sep 2026 10:52 PM IST
सार
कुरुक्षेत्र में किसानों पर वाटर कैनन और आंसू गैस के इस्तेमाल पर आप मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा का सरकार पर हमला बोला। अनुराग ढांडा ने कहा, किसान खेत से मंडी तक परेशान, नायब सरकार के ‘किसान हितैषी’ दावों की पोल खुल गई है।
विज्ञापन
आप राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुरुक्षेत्र में धान की सरकारी खरीद जल्द शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर वाटर कैनन और आंसू गैस के इस्तेमाल को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने हरियाणा सरकार पर निशाना साधा है। आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि किसानों की मांग सुनने के बजाय पुलिस कार्रवाई करना सरकार के किसान हितैषी होने के दावों पर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
ढांडा ने कहा कि किसान अपनी फसल की सरकारी खरीद की मांग कर रहे हैं। उनके मुताबिक, किसान लंबे समय से धान की खरीद शुरू करने की मांग कर रहे हैं और प्रशासन से बातचीत भी कर चुके हैं। इसके बावजूद समाधान नहीं हुआ और प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसान मौसम, बढ़ती लागत और मंडी व्यवस्था से जुड़ी परेशानियों के बीच फसल लेकर मंडी पहुंचते हैं। ऐसे में खरीद के लिए भी उन्हें संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब फसल तैयार होकर मंडी पहुंच गई है तो सरकारी खरीद कब शुरू होगी।
विज्ञापन
ढांडा ने मंडियों में गेटपास, रजिस्ट्रेशन, खरीद प्रक्रिया, बारदाने, सफाई और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का भी जिक्र किया। उन्होंने सरकार से खरीद प्रक्रिया आसान करने और किसानों को अनावश्यक चक्कर लगाने से बचाने की मांग की।
आप नेता ने केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकार पर सरकारी मंडी व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसानों को निजी खरीदारों के भरोसे छोड़ने के बजाय सरकार को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद की व्यवस्था प्रभावी तरीके से लागू करनी चाहिए।
उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह से हरियाणा के किसानों की समस्याओं पर ध्यान देने की अपील की। ढांडा ने धान की सरकारी खरीद जल्द शुरू करने, मंडियों में गेटपास और रजिस्ट्रेशन आसान करने, पर्याप्त बारदाना उपलब्ध कराने, सफाई और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा किसानों को समय पर भुगतान की मांग की।