{"_id":"59cf43f94f1c1b65548b50d9","slug":"know-all-about-mahatma-gandhi-and-his-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमेरिका, कनाडा जैसे 6 देशों में बसे हैं, महात्मा गांधी के परिवार के 154 लोग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमेरिका, कनाडा जैसे 6 देशों में बसे हैं, महात्मा गांधी के परिवार के 154 लोग
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Sat, 30 Sep 2017 03:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म दो अक्तूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। साल 1948 में उनकी मत्यू के बाद से ही हर साल 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। सरकारी दफ्तरों से लेकर स्कूल-कॉलेजों में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं।
महात्मा गांधी के पिता का नाम करमचंद और माता का नाम पुतलीबाई था। वह अपने परिवार में सबसे छोटे थे। उनकी बहन का नाम रलियत और दो बड़े भाई का नाम लक्ष्मीदास और कृष्ण दास था। उनकी दो भाभियों का नाम नंद कुंवरबेन और गंगा था।
फाइल फोटो
गांधी जी के 4 बेटे और 13 पोते-पोतियां हैं। उनके पोते-पोतियां और उनके 154 वंशज दुनिया के 6 देशों में रह रहे हैं। इनमें 12 डॉक्टर, 12 प्रोफेसर, 5 इंजीनियर, 4 वकील, 3 पत्रकार, 2 आईएएस, 1 वैज्ञानिक, 1 चार्टड एकाउंटेंट, 5 निजी कंपनियों मे अच्छे पदों पर काम कर रहे हैं। इनमें 4 पीएचडी की डिग्री हासिल किए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांधीजी के वंशज आज भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, कनाडा, अमेरीका और ऑस्ट्रेलिया में हैं। महात्मा गांधी की बेटी नहीं थी इस बात का उन्हें अफसोस भी रहा।
विज्ञापन