फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौत से हारी जिंदगी, पटरियों पर पसरा मातम, हादसे की तस्वीरें

Sun, 20 Nov 2016 12:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sun, 20 Nov 2016 12:51 PM IST
विज्ञापन
indore-patna express derail, 100 killed, more than 150 injured
इंदौर-पटना एक्सप्रेस के चौदह डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में 101 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। इस हादसे में 200 से ज्यादा के घायल होने की भी खबर है। हादसा रविवार सुबह 3 बजकर 10 मिनट पर हुआ। ट्रेन इंदौर से पटना की ओर जा रही थी।

बचाव कार्य लगातार जारी है

indore-patna express derail, 100 killed, more than 150 injured
यूपी एडीजी लॉ एन्ड ऑर्डर के मुताबिक 51 लोगों की मौत हुई है। इंदौर-पटना एक्सप्रेस जब पुखराया स्टेशन से कानपुर के लिए निकली ही थी कि उसी वक्त ट्रेन के चौदह डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद से बचाव कार्य लगातार जारी है। कई लोग अभी भी डिब्बों के भीतर फंसे हुए हैं। कटर की मदद से डिब्बों को काटकर फंसे हुए लोगों को निकालने की कोशिशें लगातार की जा रही हैं।
 

टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं

indore-patna express derail, 100 killed, more than 150 injured
एडीजी लॉ एन्ड ऑर्डर दलजीत सिंह चौधरी के मुताबिक एनडीआरएफ की टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं। S1 और S2 दो डिब्बे इस हादसे में सबसे ज्यादा क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिनके भीतर लोग फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहत-बचाव की टीमें घटनास्थल पर रवाना कर दी गई हैं

indore-patna express derail, 100 killed, more than 150 injured
वहीं रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने हादसे के बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचने का आदेश दे दिया है। प्रभू ने कहा है कि राहत-बचाव की टीमें घटनास्थल पर रवाना कर दी गई हैं।

वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने घटना को दर्टदनाक बताया। उन्होंने कहा  'इंदौर एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के बाद मौतों की खबर दर्दनाक है। हम पीड़ित परिवारों के साथ हैं'। चश्मदीद के मुताबिक रात 3 बजकर 10 मिनट सभी यात्री सो रहे थे कि अचानक ट्रेन हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन

सेना की टीम भी बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पहुंची

indore-patna express derail, 100 killed, more than 150 injured
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य सरकार रेल प्रशासन से लगातार संपर्क में है।

मध्यप्रदेश सीएम ने की मृतक परिवारों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा, गंभीर रूप  से घायलों के लिए 50 हजार

सेना की टीम भी बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पहुंची।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed