फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अग्नि-1से अग्नि-5 तक... जानिए दुश्मन के लिए कितनी घातक हैं ये मिसाइलें

Sat, 16 Nov 2019 10:19 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sat, 16 Nov 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
India has series of Agni missiles to strike range 5500 km, Know their specialty
दुश्मन के लिए कितनी घातक हैं अग्नि मिसाइलें

भारत ने 2,000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली अग्नि-2 बैलिस्टिक मिसाइल का ओडिशा के बालासोर से सफल रात्रि-परीक्षण किया है। रक्षा सूत्रों ने कहा कि सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण समन्वित परीक्षण रेंज (आईटीआर) से किया गया। 





लेकिन क्या आप जानते हैं कि मिसाइल के मामले में पाकिस्तान आज भी भारत के सामने बच्चा है। भारत के पास खुद की अंतर महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल मौजूद है जबकि पाकिस्तान के लिए यह अब भी एक सपना है। भारत के पास अग्नि मिसाइलों की पूरी श्रृंखला है। 

India has series of Agni missiles to strike range 5500 km, Know their specialty
अग्नि- 5

अग्नि 5

यह अग्नि सीरीज की इंटर-कॉन्टिनेन्टल बैलिस्टिक मिसाइल है। इसकी रेंज 5500 किलोमीटर होने के साथ ही यह कई मामलों में विश्वस्तरीय है। इसकी विशेषता ये है कि समय आने पर इसकी रेंज में बढ़ोतरी भी की जा सकती है।

India has series of Agni missiles to strike range 5500 km, Know their specialty
अग्नि- 4

अग्नि 4

अपने पुराने वर्जनों के मुकाबले अग्नि-4 मिसाइल काफी हल्की है और इसमें नई तकनीक इस्तेमाल की गई है। भारतीय सेना में शामिल यह मिसाइल 4000 किलोमीटर से अधिक दूरी तक जमीन से जमीन पर मार कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
India has series of Agni missiles to strike range 5500 km, Know their specialty
अग्नि-3

अग्नि 3

अग्नि-3 मिसाइल की लंबाई 17 मीटर और दो मीटर व्यास की है। इसकी खासियत है कि जमीन से जमीन पर मार करने की क्षमता रखने वाली यह मिसाइल 3500 किलोमीटर दूर वार कर सकती है। यह डेढ़ टन तक पेलोड ले जाने की क्षमता रखती है। इसमें एडवांस कम्प्यूटर और नेविगेशन सिस्टम लगा है।

विज्ञापन
India has series of Agni missiles to strike range 5500 km, Know their specialty
अग्नि-2

अग्नि 2

अग्नि-2 मिसाइल की खासियत है कि यह एक टन का पेलोड ले जाने के साथ ही दो हजार किलोमीटर तक मार कर सकती है। अग्नि-2 अत्याधुनिक नेविगेशन सिस्टम और तकनीक से लैस है। इसे भी भारतीय सेना में सम्मिलित किया जा चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed