भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे ही दिन इंदौर टेस्ट जीत लिया। होलकर स्टेडियम में हुए इस टेस्ट में बांग्लादेश को एक पारी और 130 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। भारत के हाथों मिली इस करारी हार के बाद बांग्लादेशी कोच रसेल डोमिंगो ने टीम की पूरी सरंचना में सुधार करने पर जोर दिया है।
2 of 6
रसेल डोमिंगो
- फोटो : ट्विटर
मैच के बाद डोमिंगो ने कहा है कि टीम को एक ऐसे तीसरे सीमर की जरूरत है, जो 7वें और 8वें नंबर पर बल्लेबाजी भी कर सके और टीम को एक संतुलन प्रदान कर सके। मेहमान टीम पहले टेस्ट मैच में सात बल्लेबाजों और चार गेंदबाजों के साथ उतरी थी।
3 of 6
रसेल डोमिंगो
- फोटो : ट्विटर
डोमिंगो ने कहा, 'इसमें कोई शक नहीं कि टीम की संरचना में बदलाव करने की जरूरत है। अन्यथा परिणाम ऐसे ही होने वाले है। मुझे चयनकर्ताओं के साथ बैठकर आगे की रणनीति पर विचार करने की जरूरत है। मुझे उन खिलाड़ियों की पहचान करने की जरूरत है, जो टीम को आगे लेकर जा सकें।'
4 of 6
विराट कोहली-शमी
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'हमारी टीम में कई शानदार खिलाड़ी हैं और उनका सम्मान करने की जरूरत है, लेकिन साथ ही हमें टीम के हित में भी निर्णय लेने की जरूरत है।' कोच ने साथ ही कहा कि बांग्लादेश को मोहम्मद सैफुद्दीन जैसे तेज गेंदबाज और हरफनमौला खिलाड़ी की जरूरत है, जिन्होंने वन-डे और टी-20 में अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन फिल्हाल वह चोट से जूझ रहे हैं।
5 of 6
सैफुद्दीन
- फोटो : ट्विटर
डोमिंगो ने कहा, 'दो तेज गेंदबाजों के साथ खेलना बहुत मुश्किल है। निश्चित रूप से हमें तीसरे तेज गेंदबाज की जरूरत है, जो बल्लेबाजी भी कर सके। सैफुद्दीन हैं, लेकिन वह चोट से जूझ रहे हैं। लेकिन टीम की सरंचना पर ध्यान देने की जरूरत है।'