फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tanush Kotian: कौन हैं तनुष कोटियान? मुंबई को रणजी के साथ SMAT खिताब जिताया, अब कंगारुओं को फिरकी में फंसाएंगे

Tue, 24 Dec 2024 03:51 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 24 Dec 2024 03:51 PM IST
सार

बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लेते हुए युवा ऑलराउंडर तनुष कोटियान को टीम में शामिल किया। उम्मीद है कि रोहित शर्मा उन्हें गुरुवार से शुरू होने जा रहे मेलबर्न टेस्ट में डेब्यू का मौका देंगे।

विज्ञापन
Who is Tanush Kotian Selected in India Squad for IND vs AUS Boxing Day Test Meblbourne Match R Ashwin
तनुष कोटियान - फोटो : X
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है, जो कि  एक-एक की बराबरी पर है। इस सीरीज के अंतिम दो मुकाबलों के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय टीम में एक नए खिलाड़ी को शामिल किया है। इसका नाम तनुष कोटियान है। वह अंतिम दो मुकाबलों में चमक बिखेरेंगे।
Who is Tanush Kotian Selected in India Squad for IND vs AUS Boxing Day Test Meblbourne Match R Ashwin
तनुष कोटियान - फोटो : X
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मिल सकता है डेब्यू का मौका
दरअसल, भारतीय टीम के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने गाबा टेस्ट (तीसरा मैच) खत्म होने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उनके बाद बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लेते हुए युवा ऑलराउंडर तनुष कोटियान को टीम में शामिल किया। उम्मीद है कि रोहित शर्मा उन्हें गुरुवार से शुरू होने जा रहे मेलबर्न टेस्ट में डेब्यू का मौका देंगे।
Who is Tanush Kotian Selected in India Squad for IND vs AUS Boxing Day Test Meblbourne Match R Ashwin
तनुष कोटियान - फोटो : X
मुंबई को दिलाए खिताब
तनुष हाल ही में सैयद मु्श्ताक अली ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली मुंबई की टीम का हिस्सा थे। उन्होंने इस टूर्नामेंट में खेले नौ मैचों में कुल नौ विकेट अपने नाम किए। इससे पहले उन्होंने मुंबई को उसका 42वां रणजी खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने चार पारियों में 12 विकेट अपने नाम किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Who is Tanush Kotian Selected in India Squad for IND vs AUS Boxing Day Test Meblbourne Match R Ashwin
तनुष कोटियान - फोटो : X
तनुष का शानदार करियर
26 वर्षीय ऑलराउंडर का घरेलू करियर अब तक शानदार रहा है। उन्होंने 33 फर्स्ट क्लास मैचों में 3.31 के इकोनॉमी रेट से 101 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा 21 लिस्ट ए और 33 टी20 मुकाबलों में उन्होंने क्रमश: 22 और 33 विकेट चटकाए। वह बल्लेबाजी में भी कमाल दिखा चुके हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम दो शतक और 13 अर्धशतक के साथ 1525 रन दर्ज हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed