{"_id":"5780ecbb4f1c1b114f7f9e45","slug":"in-mau-rally-amit-shah-targets-sp-bsp","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मऊ रैली में जमकर गरजे शाह, सपा-बसपा को बताया राहु-केतु","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मऊ रैली में जमकर गरजे शाह, सपा-बसपा को बताया राहु-केतु
ब्यूरो/अमर उजाला, मऊ
Updated Sat, 09 Jul 2016 05:58 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मऊ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भले ही अभी वक्त हो लेकिन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मऊ में रैली की जहां उन्होंने विरोधी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा।
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मऊ
अमित शाह ने जहां समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को प्रदेश के विकास में बाधक बताते हुए उनकी तुलना राहु-केतु से की। वहीं कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। शाह ने कहा कि इस बार के यूपी चुनाव में भाजपा और भासपा गठबंधन की सरकार बनेगी। वहीं कांग्रेस, सपा और बसपा की तिकड़ी खत्म हो जाएगी।
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मऊ
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए पहले की अपेक्षा एक लाख करोड़ अधिक धन दिया है, लेकिन पैसा कहां गया पता ही नहीं चला। रैली के दौरान उन्होंने ऐलान किया कि 5 करोड़ गरीब परिवारों को गैस चूल्हा और मुफ्त सिलेंडर दिया जायेगा। इसमें 4 लाख सिलेंडर वितरित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मऊ
अमित शाह ने रैली के दौरान समाजवादी पार्टी को अपराधियों की पार्टी और यूपी के सीएम अखिलेश यादव को अपराधियों के गैंग का लीडर बताते हुए कहा कि मु्ख्तार अंसारी और अफजल अंसारी से तो उन्होंने नाता तोड़ लिए लेकिन अतीक अहमद और आजम खां से कैसे तोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यूपी में साढ़े तीन मुख्यमंत्री हैं।
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मऊ
अमित शाह ने ऐलान किया कि बीजेपी की सरकार बनी तो बेरोजगारी दूर कर पूर्वांचल के युवाओं को रोजगार दिया जायेगा। अमित शाह के बाद केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने 27 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं को गिनाया तो बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने भासपा से गठबंधन की बात स्वीकार कर सपा-बसपा से प्रदेश को मुक्त करने की बात कही।