आजमगढ़ जिले में बवाल का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। प्रशासन बीती रात खुदादादपुर गांव में हुए बवाल से उबर ही नहीं पाया था कि रविवार की शाम दो घंटे के अंदर खुदादादपुर के आसपास के दो थाना क्षेत्रों में तीन स्थानों पर उपद्रव हो गया।
2 of 5
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
उल्लेखनीय है कि बीती रात खुदादादपुर में हुए उपद्रव में एसडीएम निजामाबाद, सीओ सिटी, तहसीलदार और दो सिपाही घायल हो गए थे। बवाल बढ़ने की सूचना पर रविवार देर रात आईजी जोन एसके भगत पहुंचे। क्षेत्र के मिर्जापुर, फूलपुर, मुहम्मदपुर, मार्टीनगंज और सरायमीर थाना क्षेत्र के सभी स्कूल- कालेज अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं।
3 of 5
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
शाम सवा सात बजे के करीब निजामाबाद थाने के फरिहा गांव में उपद्रव शुरू हुआ। पुलिस यहां पहुंची और लोगों को शांत करा रही थी कि साढ़े सात बजे के करीब खानपुर में दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। मारपीट, पथराव के बीच गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी भी की गई।
4 of 5
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
उपद्रव होते ही बाजार बंद हो गया। अधिकारी यहां पहुंचकर हालात पर काबू पाते तब तक पौने आठ बजे के आसपास फरीदाबाद गांव में उपद्रवियों ने एक युवक भोला यादव (35)को गोली मार दी। इसके बाद वहां बवाल शुरू हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के आला अफसर भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। दो स्थानों पुलिस को आंसू गैस के गोले के साथ हवाई फायरिंग करनी पड़ी।
5 of 5
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
मौके पर पहुंचे कमिश्नर, डीआईजी, डीएम, एसपी भारी फोर्स लेकर देर रात तक क्षेत्र में भ्रमण करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे थे। पथराव में पीएसी के कुछ जवान भी घायल हो गए। घायलों की संख्या की जानकारी देर रात तक नहीं मिल पाई थी।