{"_id":"5738f4a14f1c1bc54aac70ee","slug":"explosion-in-fireworks-for-preparing-explosives-in-rampur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: आतिशबाजी तैयार करने के लिए रखे विस्फोटक में धमाका, कई झुलसे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूपी: आतिशबाजी तैयार करने के लिए रखे विस्फोटक में धमाका, कई झुलसे
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Mon, 16 May 2016 03:44 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
रामपुर के शहजादनगर थाना क्षेत्र का गांव चमरपुरा में रविवार दोपहर तेज धमाकों से दहल उठा। एक घर में आतिशबाजी तैयार करने के लिए रखे विस्फोटक पदार्थ में लगी आग से तेज धमाके हुए। घर पर मौजूद पांच किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आकर धमाके के साथ फट गया।
Trending Videos
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
हादसे में परिवार की मुखिया महिला सहित चार लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। धमाका तेज था, जिससे घर की दीवारें चटक गईं। गांव में भगदड़ सी मच गई। सभी झुलसे हुए लोगों को मेरठ ले जाया गया है। सूचना पर थाना पुलिस और दमकल की टीमें भी पहुंच गई थी हालांकि पहले ही आग बुझ चुकी थी। मामले में चौकी इंचार्ज चमरौवा धर्मेंद गिरि की ओर गृहस्वामी अमीरन समेत उसके दो बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। एफआईआर में बिना लाइसेंस और बिना बताए विस्फोटक पदार्थ घर में रखने के आरोप दर्ज कराई गई है। इंस्पेक्टर शहजाद नगर रजनीकांत के अनुसार जांच कराई जा रही है।
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
जानकारी के अनुसार चमरपुरा निवासी अमीरन जहां के घर आतिशबाजी तैयार करने के लिए गंधक-पोटाश रखा हुआ था। कहा जा रहा है कि अमीरन के घर रविवार दोपहर पांच किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर में लीकेज हुआ और आग लग गई। यह आग विस्फोटक पदार्थों तक पहुंच गई। गंधक-पोटाश में लगी आग से तेज धमाके हुए। घर आग की लपटों में घिर उठा। गैस सिलेंडर भी तेज धमाके साथ फट गया। घर पर लगी आग में अमीरन जहां, उनका बेटा शमशाद और इब्राहीम तथा पांच वर्षीय नाती अरस झुलस गए। धमाके और चीखपुकार की आवाज सुनकर पूरा गांव दौड़ पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ग्रामीण तत्काल सभी घायलों को कार में डालकर मुरादाबाद ले गए। धमाके के बाद आग की लपटों से घर का सामान जल गया। घर का भी कुछ हिस्सा जल गया। घर की दीवारें एवं लिंटर बुरी तरह चटक गया है। काफी समय तक गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। मौके पर फायर ब्रिगेड एवं शहजादनगर एसओ भी पहुंच गए। शहजादनगर एसओ रजनीकांत के अनुसार अमीरन के घर कुछ समय बाद एक वैवाहिक कार्यक्रम होना है। घर पर शादी के लिए पटाखे बनाने के लिए गंधक-पोटाश लाकर लड़कों ने रखा था। सिलेंडर में आग से विस्फोटक में आग लगी और धमाके के साथ घर पर आग लग गई। एसओ ने अमीरन के घर वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए ठेके पर आतिशबाजी तैयार होने की बात से इनकार किया।
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
रविवार दोपहर अचानक घर से धमाके की आवाज से ग्रामीण दहशत में आ गए। लोग अपने घरों से निकलकर मौके की ओर दौड़ पड़े। अमीरन जहां के घर आग की लपटें देखकर लोगों के होश उड़ गए। अपने स्तर पर ग्रामीण आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। ग्रामीणों ने आग के बीच से झुलसे हुए परिजनों को बाहर निकाला। चमरपुरा गांव में विस्फोट और उससे लगी आग की घटना की जानकारी पाकर पड़ोसी गांवों के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों में यह जानने की उत्सुकता थी कि आखिर घर पर विस्फोट कैसे हुआ? पड़ोसी गांवों के लोगों के भी पहुंचने से करीब दो घंटे तक गांव में अफरा-तफरी जैसा माहौल रहा। बताते हैं कि दोपहर के समय अमीरन घर पर बीड़ी बना रही थी। इस दौरान सिलेंडर लीक होने से घर में रखे विस्फोटक में आ लग गई। उस समय उसकी दो बेटियां घर के बाहर की ओर कोई काम कर रही थी। आग लगने से हुए धमाके को सुनकर वह बाहर की ओर तेजी से भागी जिससे वह जलने से बच गईं।