हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
9 जनवरी : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
आज गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे। वह शुक्रवार देर रात दिल्ली पहुंचे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
जेपी नड्डा आज बंगाल के दौरे पर किसानों से करेंगे मुलाकात
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को एक दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल में किसानों से मिलेंगे। बर्दवान में किसानों को संबोधित करने के बाद चुनावी राज्य में घर-घर जाकर चावल संग्रहण अभियान की शुरुआत भी करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली में एक सप्ताह में शुरू हो सकता है टीकाकरण अभियान, सफल रहा तीसरा अभ्यास
राजधानी में अगले एक सप्ताह में कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण शुरू हो सकता है। सबसे पहले तीन लाख स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन दी जाएगी। दिल्ली में टीकाकरण से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
किसान बोले-मरेंगे या जीतेंगे, केंद्र ने कहा-कानून वापस नहीं लेंगे
तीनों कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों और केंद्र सरकार के बीच शुक्रवार को बातचीत फिर बेनतीजा रही।
यहा पढ़ें पूरी खबर