Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
killer aircraft boeing 737 max which killed 346 people within two years boeing pay 2.5 billion dollar fine
{"_id":"5ff82289abe4d3303f098859","slug":"killer-aircraft-boeing-737-max-which-killed-346-people-within-two-years-boeing-pay-2-5-billion-dollar-fine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वो कातिल विमान, जिसने दो साल के भीतर ले ली 346 लोगों की जान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
वो कातिल विमान, जिसने दो साल के भीतर ले ली 346 लोगों की जान
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Fri, 08 Jan 2021 09:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
737 मैक्स एयरक्राफ्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बोइंग कंपनी का एक विमान अपने शुरुआत के दो साल में ही कुल 346 लोगों की जान ले ली। हालांकि, इस विमान को सुरक्षा नियमों में धोखाधड़ी करने का दोषी मान लिया गया है। अमेरिका के न्याय विभाग ने बड़ा फैसला सुनाते हुए बोइंग कंपनी को हर्जाने और जुर्माने के तौर पर 2.5 बिलियन डॉलर का भुगतान करने को कहा है। बोइंग कंपनी के इस विमान का नाम 737 मैक्स एयरक्राफ्ट है। इस विमान के वजह से दो भीषण क्रैश हुए।
2 of 5
737 मैक्स एयरक्राफ्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
न्याय विभाग के मुताबिक, बोइंग भी सेटलमेंट के लिए तैयार हो गया है। 737 मैक्स एयरक्राफ्ट से हुए दुर्घटना में मारे गए लोगों और कर्मचारियों के परिवारों को हर्जाना और नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना भरा जाएगा। बोइंग कंपनी ने इस विमान को साल 2017 में शुरू किया गया था। 29 मई, 2018 को इंडोनेशिया के लॉयन एयर के लिए उड़ान भरते हुए यह विमान समुद्र में समा गया था।
3 of 5
737 मैक्स एयरक्राफ्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, इसके बावजूद भी बोइंग ने इस विमान की सेवाओं को जारी रखा। दूसरी दुर्घटना 10 मार्च 2019 को हुई। इस दौरान इथियोपियन एयरलाइंस का विमान क्रैश हो गया। बता दें कि इन दोनों दुर्घटनाओं में कोई भी जिंदा नहीं बचा था और कुल 346 लोगों की जान चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इन दोनों दुर्घटनाओं के बाद बोइंग ने अपने ऑटोमेटिक फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम में बदलाव किया था। कंपनी ने पाया कि एक सेंसर की गलत रीडिंग क्रैश का कारण बनी थी। इसके बाद विमान के डिजाइन में बदलाव किया गया, ताकि सेंसर हमेशा काम करते रहें। साथ ही विमान के टोमेटिक सिस्टम को कम शक्तिशाली बनाया गया, ताकि पायलट इस पर अपना कंट्रोल बनाए रखे।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
2019 में बंद हो गई सेवा
737 मैक्स एयरक्राफ्ट से हुए दो क्रैश के बाद मार्च, 2019 में इसकी सेवाओं को रोक दिया गया था। जनवरी 2020 तक करीब इसके 400 विमान खड़े रहे थे। इसके बाद विमान में तकनीकी बदलाव कर मई में इसका उत्पादन फिर से शुरू किया गया और नवंबर 2020 में फिर से इसे सेवा के लिए फिट घोषित कर दिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।