फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चहल का खुलासा, इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के VIDEO को देख सीखी लेग स्पिन की बारीकियां 

Thu, 07 Jan 2021 07:22 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 07 Jan 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
Yuzvendra Chahal says Learnt about art of leg spin by watching Shane Warne videos
युजवेंद्र चहल - फोटो : social Media

टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज शेन वॉर्न को अपना आदर्श मानते हैं। चहल ने कहा कि इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने ही उन्हें लेग स्पिन करने के लिए प्रेरित किया। चहल का कहना है कि उन्होंने शेन वॉर्न के वीडियो को देख लेग स्पिन की बारीकियां सीखी।



 

Yuzvendra Chahal says Learnt about art of leg spin by watching Shane Warne videos
Yuzvendra Chahal - फोटो : सोशल मीडिया

30 साल के चहल ने कहा कि मैंने उनके वीडियो को देखकर लेग स्पिन की ABCD सीखी। जब मैंने उनके वीडियो को देखना शुरू किया, तब मुझे एहसाल हुआ कि लेग स्पिन है क्या। मैं उन्हें अपना आदर्श मानता हूं। मैं उनकी तरह बनना चाहता था और उनकी तरह गेंदबाजी करना चाहता था। 

Yuzvendra Chahal says Learnt about art of leg spin by watching Shane Warne videos
शेन वॉर्न - फोटो : social Media

चहल ने आगे कहा कि मैं उनके सभी वीडियो को देखता था और उससे सीखता था। एक बार की बात है जब उनका नाम सुर्खियों और सभी अखबारों में था, तब मैं बहुत खुश हुआ था, ये सोचकर कि वो किस तरह बल्लेबाजों को फंसाते थे। इस दौरान चहल ने 1993 में एशेज सीरीज के दौरान शेन वॉर्न की जादुई गेंद का जिक्र किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Yuzvendra Chahal says Learnt about art of leg spin by watching Shane Warne videos
युजवेंद्र चहल - फोटो : social Media

चहल ने कहा, वार्न के इस डिलीवरी का वीडियो विशेष रूप से देखता था। उन्होंने जिस तरह से इंग्लैंड के बल्लेबाज माइक गेटिंग बोल्ड किया, हर लेग स्पिनर की ड्रीम डिलीवरी होती है। मुझे लगता है कि मुझे भी एक बार एक बल्लेबाज को इस तरह आउट करना चाहिए। चहल ने बताया कि शेन वॉर्न जैसी बॉल ऑफ दे सेंचुरी फेंकना उनका सपना है। इसके बाद उन्होंने कहा कि मुझे जहां तक याद है कि न्यूजीलैंड दौरे के दौरान मैंने मार्टिन गुप्टिल का विकेट लिया था। मुझे लगता है कि यह मेरी विशेष डिलीवरी थी।

विज्ञापन
Yuzvendra Chahal says Learnt about art of leg spin by watching Shane Warne videos
Shane Warne

बता दें कि वॉर्न ने 1993 में एशेज सीरीज के दौरान उन्होंने ऐसी जादुई गेंद डाली, जिसे 'बॉल ऑफ द सेंचुरी' कहा गया। वह गेंद लगभग 90 डिग्री के कोण से घूमी थी, जिसे देखकर सभी दंग रह गए। उस गेंद ने वॉर्न की जिंदगी बदल कर रख दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed