{"_id":"5ff77ac08ebc3e2f2338a12d","slug":"delhi-weather-forecast-news-today-it-may-rain-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का हालः आज फिर हो सकती है दिल्ली में बारिश, एनसीआर की हवा अब भी खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का हालः आज फिर हो सकती है दिल्ली में बारिश, एनसीआर की हवा अब भी खराब
Fri, 08 Jan 2021 02:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 08 Jan 2021 02:48 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में लगातार चार दिन बारिश होने के बाद बृहस्पतिवार को थोड़ी राहत मिली। हालांकि, शुक्रवार शाम तक एक बार फिर हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से मौसम थोड़ा गरम रहा।
विज्ञापन
अलसुबह दिल्ली के कुछ इलाकों में आंशिक बारिश दर्ज की गई। सुबह साढ़े आठ बजे तक बारिश का रिकॉर्ड छह मिलीमीटर रहा। हवा में आर्द्रता का अधिकतम स्तर 100 फीसदी और न्यूनतम 65 फीसदी दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे तक दिल्ली के रिज इलाके में सबसे अधिक 11.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। लोदी रोड इलाके में 6.3, पालम में 5.4, आयानगर में 3.6, नजफगढ़ में चार मिलीमीटर बारिश हुई। साढ़े आठ बजे के बाद दिल्ली के किसी भी इलाके में बारिश दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन
प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक 14.4 दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 19.9 रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
सुबह के समय कोहरे का स्तर घना रहने के साथ शाम तक मेघ के गरजने के साथ बरसने की भी संभावना बनी हुई है। इस बार जनवरी में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। जनवरी में सामान्य स्तर पर 21.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जाती है, लेकिन इस बार छह जनवरी तक 56.6 मिलीमीटर दर्ज हो चुकी है।
खराब श्रेणी में बरकरार दिल्ली-एनसीआर की हवा
मौसम में बदलाव की वजह से दिल्ली-एनसीआर की हवा दूसरे दिन भी खराब श्रेणी में बनी रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बृहस्पतिवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 255 दर्ज किया गया। गाजियाबाद को छोड़कर एनसीआर के अन्य शहरों की हवा भी खराब श्रेणी के मध्यम स्तर पर दर्ज की गई। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु मानक संस्था सफर के अनुसार, शुक्रवार को प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में बने रहने की आशंका है। बारिश की संभावना को देखते हुए शनिवार से प्रदूषण का स्तर सुधरने की उम्मीद भी है।
एक्यूआई पर एक नजर
दिल्ली 255
नोएडा 236
गुरुग्राम 204
ग्रेटर नोएडा 288
गाजियाबाद 294
फरीदाबाद 240