हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
29 अक्तूबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में कोरोना की दूसरी लहर रोकने के लिए फोकस सैम्पलिंग आज से, पहले टैम्पो और रिक्शा चालकों की जांच
प्रदेश में त्योहारों और सर्दियों के चलते कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को रोकने के लिए आज से फोकस सैम्पलिंग का विशेष अभियान चलेगा। इसमें दुकानों, रेस्टोरेंट, ब्यूटी पार्लर, धर्म स्थलों के लोगों के नमूने लिए जाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल धनखड़ तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर, आज गृह मंत्री से करेंगे मुलाकात
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ बुधवार से तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर दिल्ली में रहेंगे। राज्यपाल जगदीप धनखड़ 28 से 30 अक्तूबर तक की अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान 29 अक्तूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
आज बेहद खराब श्रेणी में पहुंच सकता है दिल्ली का प्रदूषण स्तर, अभी नहीं मिलेगी राहत
राजधानी में बुधवार को हवा की रफ्तार बढ़ने से प्रदूषण स्तर में थोड़ा सुधार आया, लेकिन बृहस्पतिवार से प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ सकता है। सुबह 10 बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 281 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में रहा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
IPL 2020: हर हाल में जीत चाहने वाली KKR का समीकरण बिगाड़ सकती है CSK
प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम अब इंडियन प्रीमियर लीग में बाकी टीमों के समीकरण बिगाड़ने की कोशिश करेगी और इसमें उसका पहला निशाना जीत के लिए बेताब कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) होगा जिसके खिलाफ उसे गुरुवार को यहां मैच खेलना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर