फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Today Delhi's pollution level can reach very poor category

आज बेहद खराब श्रेणी में पहुंच सकती है दिल्ली की हवा, प्रदूषण से अभी नहीं मिलेगी राहत

Thu, 29 Oct 2020 03:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 29 Oct 2020 03:47 AM IST
सार

  • हवा की गति कम होने के कारण वैज्ञानिकों का अनुमान
  • बुधवार को हवा की रफ्तार बढ़ने से मिली थोड़ी राहत

विज्ञापन
Today Delhi's pollution level can reach very poor category
दिल्ली का हाल... - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी में बुधवार को हवा की रफ्तार बढ़ने से प्रदूषण स्तर में थोड़ा सुधार आया, लेकिन बृहस्पतिवार से प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ सकता है। सुबह 10 बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 281 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में रहा। वहीं, शाम छह बजे तक यह 313 पर पहुंच गया।

विज्ञापन


पिछले 24 घंटे की बात करें तो मंगलवार को एक्यूआई 312 रहा, जबकि सोमवार को 353, रविवार को 349, शनिवार को 345 और शुक्रवार को 366 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक के अनुसार, मंगलवार शाम मौसम की अनुकूल स्थितियों के कारण बुधवार सुबह प्रदूषण स्तर में कमी आई। हालांकि, एक बार फिर से हवा की रफ्तार में कमी होने की वजह से राजधानी में प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ेगा। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि बृहस्पतिवार को प्रदूषण का स्तर बहुत खराब श्रेणी में पहुंच सकता है।
विज्ञापन


पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु मानक संस्था सफर के अनुसार, पराली जलने की वजह से रविवार को इस सीजन में सबसे अधिक पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) 2.5 की 23 फीसदी भागीदारी रही। इससे पहले सोमवार को यह 16 फीसदी, रविवार को 19 और शनिवार को नौ फीसदी दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफर के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को इस सीजन में सबसे अधिक 1,943 पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की घटनाएं दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी रहा और रफ्तार चार किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान भी 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा। केंद्रीय एजेंसी के अनुसार, राजधानी में 31 अक्तूबर तक हवा का स्तर बेहद खराब श्रेणी में बने रहने की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed