हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
19 जनवरी : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
यूं टल गई किसानों और सरकार के बीच आज होने वाली वार्ता
सरकार और आंदोलनकारी किसान संगठनों के बीच मंगलवार को होने वाली दसवें दौर की वार्ता एक दिन और आगे खिसक गई। 19 के बजाय अब 20 जनवरी को किसान संगठनों और सरकार के बीच बात होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
नए साल से पड़ रही कड़ाकेकी सर्दी ने सोमवार को थोड़ी राहत दी। दिनभर कोहरे, धूप व बादलों की लुकाछिपी केकारण न्यूनतम पारा सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। मौसम विभाग की मानें तो इस सप्ताह के अंत तक कुछ ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इस कारण से कंपा देने वाली सर्दी नहीं सताएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
हिमाचल: दूसरे चरण के चुनाव के लिए 1,208 पंचायतों में मतदान आज
हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के दूसरे चरण के चुनाव के लिए मंगलवार को 1208 पंचायतों में सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। कोरोना संक्रमित और होम क्वारंटीन मतदान 4 बजे के बाद मतदान कर सकेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली की हवा बेहद खराब, सूचकांक 372 पर पहुंचा, आज दोहपर बाद से सुधार होने की उम्मीद
दिल्ली की हवा लगातार दूसरे दिन सोमवार को बेहद खराब स्तर में बनी रही। हालांकि, बीते 24 घंटे में इसमें मामूली खराबी आई है। इस बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक 347 से बढ़कर 372 पर पहुंच गया है। सफर का पूर्वानुमान है कि मंगलवार शाम से हवाओं की चाल तेज होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...