फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi air quality at very poor level index reached 372

दिल्ली की हवा बेहद खराब, सूचकांक 372 पर पहुंचा, आज दोहपर बाद से सुधार होने की उम्मीद

Tue, 19 Jan 2021 01:30 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 19 Jan 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Delhi air quality at very poor level index reached 372
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली की हवा लगातार दूसरे दिन सोमवार को बेहद खराब स्तर में बनी रही। हालांकि, बीते 24 घंटे में इसमें मामूली खराबी आई है। इस बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक 347 से बढ़कर 372 पर पहुंच गया है। सफर का पूर्वानुमान है कि मंगलवार शाम से हवाओं की चाल तेज होगी। इससे प्रदूषण स्तर में कमी आने की उम्मीद है। दिल्ली की हवा बेहद खराब से खराब स्तर में पहुंच सकती है।

विज्ञापन


सफर के मुताबिक, सोमवार को उत्तर पूर्व से आने वाली हवाओं की सामान्य रही। रविवार की तुलना में सोमवार को हवाएं धीमी थी। इससे हवा की गुणवत्ता में कमी आई। 24 घंटे में सूचकांक 26 अंकों की बढ़ोत्तरी के साथ 372 पर पहुंच गया। जबकि दो दिन पहले यह गंभीर स्तर में बहुत हुई थी। 
विज्ञापन


सफर का पूर्वानुमान है कि मंगलवार दोपहर तक हवा की गुणवत्ता में खराबी का सिलसिला जारी रहेगा। लेकिन यह बहुत खराब स्तर में ही बनी रहेगी। दोपहर बाद हवाओं की चाल बढ़ने से वेंटिलेशन इंडेक्स बेहतर होगा। इससे प्रदूषक दूर-दूर तक फैल सकेंगे और हवा की गुणवत्ता में सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को यह बेहद खराब स्तर में निचले पायदान या खराब स्तर में ऊपरी पायदान पर होगी। गुरुवार को हवाओं की और बेहतर होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed