हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
15 जनवरी : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
किसान संगठनों और-सरकार के बीच वार्ता आज, लचीला रुख अपनाने पर ही निकलेगा नतीजा
सुप्रीम कोर्ट की समिति के एक सदस्य के नाम वापस लेने के बाद बातचीत को लेकर असमंजस की स्थिति थी, मगर केंद्रीय कृषिमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने यह साफ करते हुए कहा, दोनों पक्षों के बीच वार्ता 15 जनवरी को दोपहर 12 बजे होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
आज से लागू: लैंडलाइन फोन से मोबाइल नंबर डायल करते समय लगाना होगा शून्य
यदि आप किसी लैंडलाइन फोन से मोबाइल पर कॉल करना चाहते हैं तो शुक्रवार से आपको पहले शून्य यानी 0 का बटन दबाना होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण महाअभियान आज से, विशेष एप से रखी जाएगी नजर
राममंदिर निर्माण में जन-जन की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए पूरे देश में 15 जनवरी (आज) से श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान का शुभारंभ होने जा रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
LIVE IND vs AUS 4th Test LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनर्स लौटे, भारत की दमदार शुरुआत
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव क्रिकेट स्कोर: नमस्कार अमर उजाला डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैच की टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला आज से ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर