{"_id":"5c8f5f10bdec22142f01a5a9","slug":"holi-2019-importence-of-colour-in-holi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"होली 2019: मस्ती के लिए नहीं, त्योहार में रंगो का अलग है महत्व","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
होली 2019: मस्ती के लिए नहीं, त्योहार में रंगो का अलग है महत्व
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 21 Mar 2019 09:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
होली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फाल्गुन माह की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला प्राचीन भारतीय त्योहार होली देश के अलग-अलग हिस्सों में कई नामों से जाना जाता है। कहा जाता है कि होली आनंदोत्सव का त्योहार है। बुराई पर अच्छाई की विजय का, असत्य पर सत्य और शत्रुता पर मित्रता की स्थापना का यह पर्व पूरे भारत में श्रद्धा और उल्लास से मनाया जाता है। होली पर रंगों का विशेष महत्व है। जानिए इसकी खूबियां-
2 of 5
होली के रंग
- फोटो : social media
लाल रंग - शक्ति और त्याग को प्रदर्शित करता यह रंग हमारे अंदर के उत्साह को दर्शाता है। यह रंग उर्जा, साहस, उत्तेजना सहित उत्साह और पराक्रम को दर्शाता है। यह रंग देवी साधना में भी प्रयोग में आता है। इसलिए इसका विशेष महत्व है। लाल रंग हमें निस्वार्थ भाव से काम करने की प्रेरणा प्रदान करता है।
3 of 5
होली के रंग
हरा- शीतलता, हरियाली और सकारात्मकता को प्रदर्शित करता यह रंग हमारे जीवन में खुशियों का संचार करता है। इसे सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। हरा रंग मानव को शीतलता प्रदान करता है। इसे प्रकृति का सबसे प्रेरक रंग भी माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
होली के रंग
नीला- इस रंग को फेंगशुई में सकारात्मकता के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। यह रंग हमें आर्थिक और बौद्धिक रूप से मजबूत बनाता है। कहा जाता है कि यदि नीले रंग का घर में ज्यादा प्रयोग किया जाए तो घर में सकारात्मकता का प्रसार होता है। यह रंग इच्छापूर्ति में भी मदद करता है।
विज्ञापन
5 of 5
होली के रंग
पीला- यह शुभ रंग हिंदू धर्म के सभी त्योहारों और मांगलिक कार्यों में जरुर प्रयोग किया जाता है। कहा जाता है कि यह रंग उर्जा पैदा करने वाला है। यह शुभ, आरोग्य, शांति और धन को प्रदर्शित करता है। पीले रंग का संबंध देवगुरु बृहस्पति और सूर्य से है। जो मन में धनात्मक उर्जा का प्रवाह करती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।