फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

11 मार्च: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर

Thu, 11 Mar 2021 07:24 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 11 Mar 2021 07:24 AM IST
विज्ञापन
Hindi News Headlines Today Important and big news stories of 11 march updates on Amar Ujala
दिनभर की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...

Hindi News Headlines Today Important and big news stories of 11 march updates on Amar Ujala
हर की पौड़ी पर श्रद्धालु - फोटो : ANI

महाशिवरात्रि आज, शाही स्नान के लिए हर की पौड़ी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
आज महाशिवरात्रि है। हरिद्वार में हर की पौड़ी पर शाही स्नान के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। कुंभ की शुरुआत एक अप्रैल से होगी, लेकिन पहले शाही स्नान के लिए कोविड से बचाव की कुंभ मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू हो गई है। एसओपी कल तक लागू रहेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

Hindi News Headlines Today Important and big news stories of 11 march updates on Amar Ujala
CM Mamata Banerjee - फोटो : ANI

सीएम ममता का हुआ एक्सरे, अभिषेक ने कहा- दो मई को जनता दिखाएगी ताकत
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कथित हमले के बाद बुधवार को एसएसकेएम अस्पताल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक्सरे किया गया। डाक्टरों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को इस सरकारी अस्पताल के वुडबर्न वार्ड के विशेष केबिन नंबर 12.5 में ले जाया गया और वहां चलती फिरती एक्स-रे मशीन की मदद से उनका एक्सरे किया गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi News Headlines Today Important and big news stories of 11 march updates on Amar Ujala
महापर्व की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

आज घाटी में कश्मीरी पंडितों को घर जाकर मुबारकबाद देंगे मुस्लिम
आतंकवाद प्रभावित कश्मीर घाटी में कश्मीरी पंडितों के सबसे बड़े पर्व महाशिवरात्रि पर आज मुस्लिम समुदाय के लोग सलाम की रस्म निभाएंगे। आपसी भाईचारे की मिसाल इस रस्म के तहत शिवरात्रि मना रहे कश्मीरी पंडितों को मुस्लिम परिवार सदस्य घर जाकर मुबारकबाद देते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
Hindi News Headlines Today Important and big news stories of 11 march updates on Amar Ujala
तीरथ सिंह रावत - फोटो : AmarUjala

उत्तराखंड: कैबिनेट पर रहस्य बरकरार
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की कुर्सी से त्रिवेंद्र सिंह रावत की विदाई और तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने के बावजूद भाजपा की सियासत की ताशीर अभी ठंडी नहीं पड़ी है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed